Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    • बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत
    • नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
    • अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
    • पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत
    • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»तिरुपति के लड्डू मामले में SIT ने कोर्ट में दाखिल की फाइनल चार्जशीट, नहीं हुई थी जानवरों के चर्बी की मिलावट
    राष्ट्रीय

    तिरुपति के लड्डू मामले में SIT ने कोर्ट में दाखिल की फाइनल चार्जशीट, नहीं हुई थी जानवरों के चर्बी की मिलावट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरावती: तिरुपति लड्डू मामले में एसआईटी ने अपनी फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में कहा गया है कि तिरुपत्ती के लड्डू में जानवरों के चर्बी की कोई मिलावट नहीं की गई थी। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अब विपक्षी YSRCP ने सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। YSRCP ने दोनों नेताओं से माफी मांगने की मांग की।

    एसआईटी ने कोर्ट में दायर की चार्जशीट

    एसआईटी ने 15 महीने की जांच के बाद आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एंटी-करप्शन ब्यूरो कोर्ट में अपनी चार्जशीट दायर की है। YSRCP के राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। एसआईटी की फाइनल चार्जशीट में कहा गया है कि तिरुपत्ती के लड्डू में जो घी इस्तेमाल हुआ था उसमें पाम तेल, पाम कर्नेल तेल और केमिकल एडिटिव्स का इस्तेमाल किया गया था। चार्जशीट में जानवरों की चर्बी का कोई जिक्र नहीं है।

    सुप्रीम कोर्ट ने दिया था एसआईटी बनाने का आदेश

    एन चंद्रबाबू नायडू ने सितंबर 2024 में आरोप लगाया था कि जगन मोहन रेड्डी के 2019-24 के शासनकाल के दौरान तिरुपति लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी वाले मिलावटी घी का इस्तेमाल किया गया था। इस आरोप के बाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर एक एसआईटी बनाने का आदेश दिया था।

    चार्जशीट में 36 लोगों को बनाया गया आरोपी

    एसआईटी ने अपनी फाइनल चार्जशीट में 36 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें उत्तराखंड के भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी के डायरेक्टर पोमिल जैन और विपिन जैन भी शामिल हैं। एसआईटी ने इन्हें इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड बताया है। YSRCP ने सत्ताधारी टीडीपी पर आरोप लगाया कि उसने लोगों को झूठा यकीन दिलाया कि उन्होंने जानवरों की चर्बी वाले लड्डू खाए हैं। वहीं, टीडीपी ने खुद को इस मुद्दे से दूर रखने की कोशिश की है।

    ‘तिरुमाला को बिजनेस वेंचर बनाने की कोशिश’

    टीडीपी के पार्टी प्रवक्ता ज्योत्सना तिरुनगरी ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि एसआईटी रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि 2019 से 2024 तक इस्तेमाल किया गया घी मिलावटी था। उन्होंने आगे कहा कि रिपोर्ट में बताया गया है कि घी को बनाने में दूध के एक बूंद का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान लगभग 1.61 करोड़ किलो घी खरीदा गया और 60 लाख किलो घी मिलावटी था। उन्होंने बताया कि इसका मतलब है कि 20 करोड़ लड्डू मिलावटी घी से बनाए गए थे। टीडीपी पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि YSRCP ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और तिरुमाला को एक बिजनेस वेंचर बनाने की कोशिश की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.