Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मंगेतर को मारने वाली सिया गोयल का परिवार का बिजनेस संकट में, दुकान पर FDA की पड़ी रेड
    मुख्य समाचार

    मंगेतर को मारने वाली सिया गोयल का परिवार का बिजनेस संकट में, दुकान पर FDA की पड़ी रेड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की कथित हत्या की आरोपी सिया गोयल के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने जांच के बाद उनके पिता प्रवीण गोयल की पुणे स्थित दुकान को सील कर दिया। परिवार का यह बिज़नेस मसालों और सूखे मेवों (ड्राई फ्रूट्स) का है। बेटी के एक गलत कदम ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। 

    सिया के पिता की दुकान पर पड़ी FDA की रेड

    पत्रकारों से बात करते हुए प्रवीण गोयल ने कहा- “मंगलवार, 14 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी मेरी दुकान पर आए। उन्होंने चार सैंपल लिए  ये सभी प्रोडक्ट बाजार में बड़े पैमाने पर बिकते हैं और मेरे पास इनके खरीद के पूरे बिल हैं।” उन्होंने बताया, “उ पहले मैं किराए की दुकान से काम करता था और हमारे पास 2025 से 2030 की अवधि के लिए वैध लाइसेंस है। हालांकि, लगभग छह-सात महीने पहले जब मैं अपनी दुकान में शिफ्ट हुआ, तो लाइसेंस में दुकान का नंबर (गाला नंबर 348) गलती से अपडेट नहीं हो पाया था।”

    केतन की मां ने पीएम मोदी को लिखा खत

    प्रवीण गोयल ने आगे कहा: “हमने सुधार के लिए आवेदन कर दिया है और अगले 8-10 दिनों में यह काम पूरा हो जाना चाहिए। तब तक उन्होंने मुझे दुकान बंद रखने के लिए कहा है और मैं उन निर्देशों का पालन कर रहा हूं। इसके अलावा कोई और समस्या नहीं है।” पिछले महीने पुणे के पास लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की कथित तौर पर उनकी मंगेतर सिया गोयल और उनके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या कर दी थी। सोमवार को केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने बेटे के लिए जल्द न्याय की मांग की।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी लिख चुके हैं पत्र

    प्रधानमंत्री को भेजे गए एक ईमेल में, राखी अग्रवाल ने केतन की हत्या के बाद से अपने परिवार द्वारा सहे गए गहरे दुख को व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि वह किसी विशेष रियायत की मांग नहीं कर रही हैं। उन्होंने पीएम से कहा- “मैं हाथ जोड़कर आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि कृपया यह सुनिश्चित करें कि मेरे बेटे के मामले पर उचित ध्यान दिया जाए और बिना किसी अनावश्यक देरी के उसे न्याय मिले। कृपया केतन को सिर्फ़ एक और केस फ़ाइल न बनने दें। वह किसी का बेटा, किसी का पोता और किसी का भाई था, लेकिन मेरे लिए वह मेरी पूरी दुनिया था,”। इससे पहले, पीड़ित के पिता विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मामले की तेज़ी से जांच कराने की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गया, 3 की मौत, 2 गंभीर हादसे के बाद भारी पुलिस बल और PAC तैनात

    July 16, 2026

    अवैध घुसपैठ पर ईडी का एक्शन, बंगाल के मदरसे से 40 लाख कैश, 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद

    July 16, 2026

    100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.