Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम» सो रहे दुकानदार दंपति की गोली मारकर हत्या; इलाके में सनसनी
    क्राइम

     सो रहे दुकानदार दंपति की गोली मारकर हत्या; इलाके में सनसनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक दुकानदार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के समय दंपति सोए हुए थे। दोहरे हत्याकांड के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। 

    नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साइन रजा ने बताया कि मृतकों की पहचान रंजन मंडल (40) और उनकी पत्नी किरण देवी (34) के रूप में हुई है। दंपति इस्माईलपुर बाजार के हटिया (ग्रामीण हाट) में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे। रजा ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे कुछ अपराधी दुकान पर पहुंचे और सोये अवस्था में रंजन मंडल को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जगी उनकी पत्नी किरण देवी को भी अपराधियों ने भागने के दौरान गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हत्याकांड के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत दंपति के शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…

    October 22, 2026

    कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में पिता को लाठी से पीटा, फिर धारदार हथियार से कर दी हत्या

    October 22, 2026

    फतेहाबाद में बेटे ने सिर पर ताबड़तोड़ वार कर पिता की कर दी बेरहमी से हत्या…

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.