Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    • प्रयागराज में नशे के दौरान हुए झगड़े में ईंट से कूचलकर दोस्त की हत्या
    • नशेड़ी बेटे ने पैसे न मिलने पर मां को उतारा मौत के घाट
    • गुजरात में 2,500 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी, 3 बैंक अधिकारी के साथ 20 लोग दबोचे गए
    • राजस्थान की रुखसार बनीं राधिका, परिवार के खिलाफ जाकर भोपाल के अजय से की शादी
    • कांकेर जिले के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लगने से बड़ी मात्रा में धान और बारदाना जलकर खाक…
    • महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोज:वडोदरा के छात्रों का ऐतिहासिक शोध, समुद्र से ढूंढा ऐसा बैक्टीरिया, जो खुद पैदा करता है रोशनी…
    • जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह,लोगों ने कहा था पहाड़ी से टकराया है प्राइवेट विमान…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»ट्रक की सीट के नीचे चेंबर में छिपाकर तस्करी,महासमुंद में 47 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ़

    ट्रक की सीट के नीचे चेंबर में छिपाकर तस्करी,महासमुंद में 47 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद – छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 47.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 23.65 लाख रुपए बताई जा रही है।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, कार, मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 59.51 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर कोमाखान क्षेत्र में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालक सीट के नीचे बने विशेष चेंबर और प्लास्टिक बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था।

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजे की यह खेप ओडिशा के कालाहांडी क्षेत्र से लाई गई थी, जिसे मुंगेली जिले में खपाने की योजना थी। जांच में इस नेटवर्क के तार ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से भी जुड़े पाए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मिराज और रोहित पोंड (बलांगीर, ओडिशा) तथा दीपक साहू (मुंगेली, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। वहीं मुंगेली के एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसे यह खेप सौंपी जानी थी।

    पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत 74 मामलों में 5685 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है और 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    फिलहाल पुलिस इस मामले में सप्लाई चेन, सोर्स और फाइनेंशियल लिंक की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 21, 2026

    गुजरात में 2,500 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी, 3 बैंक अधिकारी के साथ 20 लोग दबोचे गए

    April 21, 2026

    राजस्थान की रुखसार बनीं राधिका, परिवार के खिलाफ जाकर भोपाल के अजय से की शादी

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.