Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»‘विमानों द्वारा’ नशों और सोने की तस्करी जारी!
    संपादकीय

    ‘विमानों द्वारा’ नशों और सोने की तस्करी जारी!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक ओर सरकार नशों और सोने की तस्करी रोकने के लिए अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ समाज विरोधी तत्व इनकी तस्करी के लिए कड़ी सुरक्षा वाले विमानों का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिनकी मात्र पिछले 12 दिनों के दौरान सामने आई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं : 

    * 7 फरवरी, 2026 को ‘चेन्नई’ हवाई अड्डे की ‘एयर इंटैलीजैंस यूनिट’ ने ‘चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर थाईलैंड से 2 अलग-अलग विमानों से आए केरल के रहने वाले 6 युवकों को गिरफ्तार करके उनके पास से 23 करोड़ रुपए मूल्य का 23 किलो ‘हाई ग्रेड हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा)’ बरामद किया। (यह सामान्य गांजे से अधिक नशीली और ताकतवर किस्म है जो मिट्टी रहित पोषक तत्वों से भरपूर पानी के घोल में उगाई जाती है।)  
    * 8 फरवरी, 2026 को ‘सूरत’ (गुजरात) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने 4 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 6 करोड़ रुपए मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद किया। 
    * 9 फरवरी, 2026 को ‘सूरत’ (गुजरात) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने ‘बैंकाक’ से आए एक यात्री से 3.75 करोड़ रुपए मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ बरामद किया। 
    * 11 फरवरी, 2026 को ‘अहमदाबाद’ (गुजरात) के ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को हिरासत में लेकर उससे लगभग 6.8 करोड़ रुपए मूल्य की 6.8 किलो हैरोइन बरामद की जो उसने ‘हर्बल साबुन’ के डिब्बों में छिपा रखी थी। 

    * 14 फरवरी, 2026 को ‘अमृतसर’ हवाई अड्डे पर ‘बैंकाक’ से आए एक यात्री के बैग की स्क्रीनिंग के दौरान उसमें छुपाकर रखा गया 1. 640 किलो गांजा पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
    * 18 फरवरी, 2026 को ‘बेंगलुरू’ (कर्नाटक) के ‘कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर ‘नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एन.सी.बी.) के अधिकारियों ने ‘दोहा-कतर’ से आए एक संदिग्ध ब्राजीलियन नागरिक के सूटकेस की तह में छुपाई हुई 23.88 करोड़ रुपए मूल्य की 4.776 किलो ‘कोकीन’ बरामद की।
    * 19 फरवरी, 2026 को ‘सूरत’ (गुजरात) के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘बैंकाक’ से आए 2 व्यक्तियों ‘विनोद कुमार’ और ‘कमलेश ढांका’ को रोक कर जब उनके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें से 6.40 करोड़ रुपए मूल्य की ‘ कैनाबिस’ (भांग) बरामद की गई जो उन्होंने खास तरह के पैकटों में छिपा रखी थी।  
    * और अब 19 फरवरी, 2026 को ही मुम्बई कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 11 फरवरी से  17 फरवरी के बीच ‘छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर नशीले पदार्थों तथा सोने की तस्करी के 6 मामले दर्ज किए हैं। 
    इनमें बैंकाक से आए 3 यात्रियों को गिरफ्तार करके उनसे लगभग 9.581 करोड़ रुपए मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ तथा 3 अन्य मामलों में 1.85 करोड़ रुपए मूल्य का 1336.62 ग्राम सोना जब्त किया गया।
    * इसी प्रकार खास खुफिया जानकारी के आधार पर दर्ज किए गए तीन और मामलों में बैंकॉक से ही आए तीन अन्य यात्रियों को गिरफ्तार करके उनसे कुल 14.780 करोड़ रुपए मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ पकड़ा गया।
    अधिकारियों के अनुसार हाल के महीनों में विशेषकर ‘थाईलैंड’ से आने वाले विमानों में ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ की तस्करी में तेजी आई है। ये तो नशे और सोने की तस्करी के वे मामले हैं जो पकड़े गए हैं जबकि ऐसे न जाने कितने मामले हुए होंगे जो पकड़ में आए बिना निकल गए होंगे, अत: अपने हवाई अड्डों पर जांच प्रक्रिया और कड़ी करने की जरूरत है ताकि इस तरह के मामले रुक सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘नशे की तस्करी में’ अब छात्रों एवं महिलाओं की बढ़ती भागीदारी!

    August 25, 2026

    क्या महंगी चीनी आयात का कारण ?

    August 24, 2026

    ‘नशा छुड़ाने के नाम पर देश में चल रहे’ अवैध अड्डों में उत्पीड़न भी जारी!

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.