Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    छत्तीसगढ़

    प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • 30 दिन में मिल रही है सब्सिडी की राशि
    • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आई तेजी

    रायपुर- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में लगातार तेजी आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा उपभोक्ताओं को त्वरित स्वीकृति, नेट मीटरिंग एवं सब्सिडी प्रक्रिया का लाभ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 281 घरों में रूफटॉफ सोलर संयंत्र लगाए जा रहें हैं।

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 17 मई की स्थिति में प्रदेश के 33 जिलों से कुल 1,84,050 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 49,761 आवेदनों को सब्सिडी भुगतान हेतु अग्रेषित किया जा चुका है तथा 42,684 हितग्राहियों को केंद्र शासन द्वारा सब्सिडी की राशि जारी की जा चुकी है। वर्तमान में केवल 7,077 आवेदन विभिन्न प्रक्रियाओं में लंबित हैं।

    सीएसपीडीसीएल के अनुसार अप्रैल 2026 माह में लगभग 8,431 सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं। औसतन प्रतिदिन 281 घरों में सोलर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। अधिकांश लंबित आवेदन 30 दिवस से कम अवधि के हैं तथा दस्तावेज सत्यापन एवं तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण होते ही उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार व्दारा घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। योजना के तहत 1 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट तक पर 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट अथवा उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये की केंद्रीय सब्सिडी प्रदान की जाती है।

    इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ शासन व्दारा भी उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तर पर सहयोग प्रदान किया जा रहा है, इसमें 1 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर 15 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जा रही है। साथ ही 2 व 3 किलोवाट के प्लांट पर 30 हजार रूपए की सब्सिडी राज्य सरकार प्रदान कर रही है।

    योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को दीर्घकालीन बिजली बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिल रहा है। सोलर संयंत्र स्थापना के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

    कंपनी ने आमजन से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा है कि इच्छुक उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल अथवा निकटतम विद्युत कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.