Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पलटे वाहन के घायलों को रौंदते हुए निकल गईं तेज रफ्तार गाड़ियां, मोहाली के पिता-पुत्री की मौत, कई घायल
    मुख्य समाचार

    पलटे वाहन के घायलों को रौंदते हुए निकल गईं तेज रफ्तार गाड़ियां, मोहाली के पिता-पुत्री की मौत, कई घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब के मोहाली निवासी एक ही परिवार के घायल 8 लोगों में से पिता-पुत्री समेत 2 की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को रौंदती निकल गईं गाड़ियां
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैदनगली थाना क्षेत्र अंतर्गत तरारा गांव के समीप बरेली के मनोना धाम से दर्शन कर चंडीगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं का तेज रफ्तार मैजिक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई। बदकिस्मती से वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब तक बचाव एवं मदद के लिए दौड़े तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर तड़प रहे घायलों को रौंदते हुए निकल गए और इसके बाद एक के बाद एक कई वाहनों का आपस में टकराने का सिलसिला जारी रहा, जिससे चीख-पुकार के बीच एक्सप्रेस-वे पर स्थिति और भी खौफनाक हो गई।

    हादसे में मोहाली के पिता-पुत्री की मौत
    पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पिकअप वाहन मैजिक में पीछे से टकराने वाले टैंपो ट्रैवलर में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के राणापुर गांव निवासी 18 लोग सवार थे, जो अयोध्या से दर्शन कर हरिद्वार जा रहे थे और वे भी इस भीषण हादसे की चपेट में आ गए। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना में पंजाब के मोहाली निवासी लक्ष्मण (30) और उनकी बेटी आशा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि मृतक लक्ष्मण की पत्नी सरिता, दीपक, दीपिका, राहुल, 5 वर्षीय परी, साढ़े 3 वर्षीय नैतिक और 4 वर्षीया खुशप्रीत समेत कई अन्य लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भेजा अस्पताल
    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल सरिता समेत अन्य को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हादसे की दुखद सूचना पंजाब के मोहाली में उनके सगे-संबंधियों को दे दी है। एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को फिर से सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से जयपालसिंह बाबूजी चौक के नजदीक गांव मंगरौला टोल प्लाजा के पास खड़े करवा दिए गए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    August 4, 2026

    वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित

    August 4, 2026

    पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.