Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को अपने हाथों से पहनाया नजर का चश्मा
    • प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: श्री सोनमणि बोरा
    • सुशासन तिहार में भावुक पल: मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चों और अभिभावकों की आंखों में छलकी खुशी
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
    • हादसे की हार, हौसले की जीत: नर्मदा प्रसाद को मिला शासन की योजनाओं का संबल
    • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
    • रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग लगातार कर रहा है कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»लाइव फुटेज भेजने वाला जासूसी नेटवर्क बेनकाब, पाकिस्तान को CCTV के जरिए देता था पल-पल की जानकारी
    BREKING NEWS

    लाइव फुटेज भेजने वाला जासूसी नेटवर्क बेनकाब, पाकिस्तान को CCTV के जरिए देता था पल-पल की जानकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पठानकोट– पठानकोट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलरों को भारतीय क्षेत्र की खुफिया जानकारी और लाइव फुटेज भेजने के आरोप हैं।

    हाईवे की हर गतिविधि की लाइव फुटेज भेज रहा था Pak
    जानकारी के अनुसार पुलिस को सुजानपुर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काफी समय से सीमा पार बैठे अपने आकाओं के संपर्क में था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पंजाब और जम्मू को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-44 पर सुजानपुर के पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। इन कैमरों के जरिए वह हाईवे की हर गतिविधि की लाइव फुटेज पाकिस्तान भेज रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी यह काम नशीले पदार्थ हासिल करने की साजिश के तहत कर रहा था।

    आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
    मामले को लेकर एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान के लिए जासूसी गतिविधियों में शामिल था। उसके साथ तीन अन्य साथी भी जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना जताई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाईकोर्ट का फैसला: त्विषा केस में AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, समर्थ की अग्रिम जमानत अर्जी वापस

    May 22, 2026

    इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत, मचा बवाल

    May 22, 2026

    महिलाओं को दी बड़ी सौगात:शुभेंदु सरकार ने पूरा किया वादा, 1 जून से बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर…

    May 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.