Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को…
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया है। परीक्षा के आयोजन के लिए जिला मुख्यालय राजनांदगांव में 12 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 4186 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पश्चात उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर नहीं मिलेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र के समस्त प्रवेश द्वार बंद कर दिये जाएंगे

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में किसी भी अधिकारी एवं परीक्षार्थी को मोबाईल सेल फोन या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ प्रवेश करना प्रतिबंधित है। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी को अपने साथ फोटो युक्त प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को जूते अथवा मोटे सोल या ऊंची हील वाले फुटवियर पहनने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल पतले सोल वाली चप्पलें अथवा स्लीपर पहन सकते हैं। अभ्यर्थियों को नजर के चश्मों के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के चश्में, गॉगल्स, गूगल, मेटा या अन्य डिजिटल ग्लासेस, चश्में पहनने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे दिव्यांग अथवा बीमार अभ्यर्थी जिन्हें चिकित्सकीय कारणों से जूते अथवा उपकरण धारण करने की आवश्यकता हो उन्हें गहन जांच के अधीन जूते अथवा उपकरण धारण करने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश ले सकते हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग एवं गहरे चाकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा। अभ्यर्थी कार्गो एवं डिजाईनर कपड़े पहन कर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। सामान्य जींस पैंट एवं अन्य पैंट पहनने की अनुमति होगी। महिला अभ्यर्थी सलवार-कुर्ती तथा चुनरी तथा चुनरी (दुपट्टा) पहन सकेंगे, लेकिन कुर्ती की बांह छोटी (आधी) होनी चाहिए। साड़ी के साथ पहने जाने वाली ब्लाउज की बांह आधी होनी चाहिये। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। धर्म व रिवाजों के अनुसार अत्यंत आवश्यक आभूषण एवं प्रतीक चिन्हों छोड़कर अन्य आभूषण व प्रतीक धारण करने की अनुमति अभ्यर्थियों को नहीं होगी। विवाहित महिला अभ्यर्थियों को एक नोज पिन तथा एक मंगलसूत्र धारण करने की अनुमति होगी। उक्तानुसार किसी भी आभूषण व प्रतीक के धारण किए जाने की अनुमति गहन जांच के अधीन दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जिससे उनकी मेटल डिटेक्टर व मैन्युअल तलाशी व फिस्किंग, मूल पहचान पत्र के साथ उनके प्रवेश पत्र का सत्यापन तथा उनके चेहरे के मिलान का कार्य किया जा सके। किसी भी तरह की असुविधा होने पर संबंधित अभ्यर्थी संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष व सहायक केन्द्राध्यक्ष अथवा जिले में परीक्षा हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर  विश्वास कुमार के मोबाईल नंबर 74152-37266 से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र को परीक्षा दिवस से 1 दिन पूर्व ही देख लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…

    August 26, 2026

    ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.