Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»‘शादी रोकें,नहीं तो युवती फ्रिज में कटी मिलेगी’:MP की इस शादी का विरोध कर रहे तेलंगाना विधायक; जबलपुर का युवक,इंदौर की युवती लापता
    भिलाई

    ‘शादी रोकें,नहीं तो युवती फ्रिज में कटी मिलेगी’:MP की इस शादी का विरोध कर रहे तेलंगाना विधायक; जबलपुर का युवक,इंदौर की युवती लापता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर की युवती और जबलपुर के युवक ने शादी के लिए जबलपुर कलेक्ट्रेट में एप्लिकेशन दी है। शादी 12 नवंबर 2024 को होने वाली है। हिंदू संगठन इस शादी के खिलाफ हैं। मध्यप्रदेश में होने वाले इस विवाह की भनक जब तेलंगाना विधायक टी राजा को लगी, तो वे भी विरोध में उतर आए।

    हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने वीडियो जारी कर जबलपुर के हिंदू संगठनों से अपील करते हुए कहा, ‘इस शादी को हर हाल में रोका जाए। नहीं तो युवती फ्रिज में कटी मिलेगी।’

    शनिवार को युवती का परिवार भी इंदौर से जबलपुर आया। उन्होंने सिहोरा थाने पहुंचकर बताया कि बेटी को हसनैन अंसारी कहीं ले गया है। एक हफ्ते से लापता है। हसनैन सिहोरा का रहने वाला है।

    उधर, इस शादी से पहले जबलपुर अपर कलेक्टर व विवाह अधिकारी की कोर्ट से युवक-युवती के घर लेटर भेजे गए हैं। परिवार को इस शादी की जानकारी दी गई। कहा गया कि अगर इस शादी पर ऐतराज है, तो 12 नवंबर या इससे पहले कोर्ट आकर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

    युवती और युवक इंदौर की एक टेलिकॉम कंपनी में साथ काम करते हैं।
    युवती और युवक इंदौर की एक टेलिकॉम कंपनी में साथ काम करते हैं।

     इंदौर की 27 साल की युवती इंदौर में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी में जॉब करती है। हसनैन (29) भी उसी के साथ इसी कंपनी में जॉब करता है।

    दोनों एक-दूसरे को 3 साल से जानते हैं। परिजन के मुताबिक, 15 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे बेटी का मोबाइल बंद हुआ। 16 अक्टूबर को लेटर मिला। इसमें लिखा था कि वह रजिस्टर्ड मैरिज कर रही है। इस लेटर के फौरन बाद युवती के भाई ने इंदौर जिले के राउ थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।

    शनिवार शाम युवती के परिजन के साथ इंदौर पुलिस सिहोरा पहुंची। युवती के भाई ने बताया कि आखिरी बार 15 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे से पहले बहन ने मां से बात की। सिहोरा पुलिस ने हसनैन के पिता को थाने बुलाया।

    उन्होंने पहले कहा कि आधे घंटे में युवक-युवती थाने में होंगे। जब 2 घंटे से ज्यादा हो गए और दोनों का पता नहीं चला, तो एक बार फिर पुलिस ने उनसे कॉन्टैक्ट किया। तब उन्होंने कहा कि हमारी जानकारी में कुछ नहीं है, दोनों कहा हैं? कुछ नहीं पता।

    युवती के पिता ने जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को आवेदन देकर कहा कि इस शादी को रोका जाए। हसनैन ने बेटी को बहला-फुसलाकर प्रभाव में ले लिया है। आशंका है कि मेरी बेटी का अपहरण हुआ है। वह जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहा है।

    हिंदू सेवा परिषद के महानगर अध्यक्ष अतुल जैसवानी का कहना है कि 27 मई 2024 को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए आदेश पारित किया था। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अगर कोई मुस्लिम लड़का हिंदू लड़की से विवाह करता है,

    तो यह शादी शून्य होगी। दरअसल, इस्लाम धर्म के अनुसार कोई भी लड़की देवी-देवताओं को मानती है, अग्नि को मानती है, मूर्ती पूजा करती है, उसके साथ मुस्लिम लड़के की शादी नहीं हो सकती है। हाईकोर्ट के इसी आदेश के तहत हम कह रहे हैं कि यह शादी नहीं हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, 8 को विधायक दल की बैठक, कौन हो सकता है नया CM

    May 6, 2026

    JDU की फाइनल लिस्ट आ गयी सामने, सम्राट कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

    May 6, 2026

    आतंकवाद के खिलाफ जंग से एक्सपोर्ट बढ़ाने तक, भारत और वियतनाम में ये 13 डील

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.