चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीएम विजय अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सख्त प्रोटोकॉल को दरकिनार कर बुधवार को चेन्नई के पूर्वी तटीय सड़क (ईसीआर)पर अपना काफिला रोका और लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। बता दें की यह सभी लोग सड़क के किनारे विजय की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। इस दौरान सीएम विजय ने अचानक अपने काफिले की गाड़ी रोकी और इन लोगों से मुलाकात की। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
थलपति विजय के इस वीडियो में क्या
जानकारी के अनुसार, नीलांगराई स्थित अपने आवास से सचिवालय जाते समय मुख्यमंत्री थलपति विजय ने रास्ते में जमा लोगों से सीधे बातचीत करने के लिए अपना काफिला रोका। सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय अपनी कार से बाहर निकलते हैं और अवरोधकों के ऊपर झुककर कुछ राहगीरों से हाथ मिलाने के बजाय मुट्ठी टकराते (फिस्ट बंप करते) हैं। उन्होंने पारंपरिक औपचारिक अभिवादन के बजाय अधिक आत्मीय और अनौपचारिक अंदाज़ अपनाया।

