Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका
    • सिर के पीछे तेज दर्द और गर्दन में अकड़ होती है! जानिए कारण और बचाव का तरीका
    • हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में आग, बड़ा हादसा टला
    • “उल्लास साक्षरता कार्यक्रम” से बंदियों के जीवन में जागी नई उम्मीद
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण, तत्काल काम शुरू करने के दिए निर्देश
    • ​जनजातीय गरिमा उत्सव…
    • ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में निखर रही बच्चों की प्रतिभाएं
    • पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘कॉल उठाना ही बंद कर दिया’, ट्विशा शर्मा केस में मॉडल दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा
    मनोरंजन

    ‘कॉल उठाना ही बंद कर दिया’, ट्विशा शर्मा केस में मॉडल दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। आरोपी पति समर्थ सिंह अब तक इस केस में फरार है। पुलिस ने पति पर इनाम की घोषणा भी कर दी है। इसी बीच ट्विशा की मॉडल दोस्त का बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर उनकी दोस्त ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

    ट्विशा की दोस्त ने किया खुलासा

    दिल्ली में रहने वालीं ट्विशा की दोस्त ने पीटीआई से बातचीत करते हुए इस केस पर अहम खुलासा किया है। उनका कहना है कि पिछले काफी समय से ट्विशा ने बात करना बंद कर दिया था। शादी के बाद उन्होंने फोन तक उठाना बंद कर दिया था। उन्होंने कई बार ट्विशा से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन पिछले 1-2 साल में उनकी ज्यादा बात हो ही नहीं पाई थी।

    मिस इंडिया के लिए साथ ली थी ट्रेनिंग

    मॉडल दोस्त का कहना है कि उन्होंने सालों पहले ट्विशा के साथ मिस इंडिया की ट्रेनिंग ली थी। दोनों की ख्वाहिश थी एक सक्सेसफुल मॉडल बनने की। ट्विशा के बारे में उन्होंने कहा, मैं ट्विशा को साल 2013 से जानती हूं। मैं उससे पुणे में मिली थी पहली बार जब हम दोनों मॉडलिंग करते थे। पिछले तीन साल पहले बैंगलोर में मिली थी। 1-2 साल पहले तक हम दिल्ली में अक्सर मिलते थे।

    ट्विशा की मौत के बाद दोस्त का खुलासा

    ट्विशा की दोस्त की मानें तो वो स्वभाव की बहुत अच्छी थीं। उन्होंने कहा, ‘वो हमेशा लोगों की मदद करती थी। मैं मान ही नहीं सकती कि उसने ऐसा कुछ भी किया होगा जैसा कि खबरों में आ रहा है।’ इतना ही नहीं उनका ये भी कहना है कि ट्विशा ने शादी के बाद से ही फोन उठाना और बात करना बंद कर दिया था। एक बार के लिए तो उन्हें भी समझ नहीं आया कि ट्विशा ऐसा आखिर क्यों कर रही हैं।

    कौन हैं ट्विशा शर्मा?

    ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। बताया जाता है कि वो कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी थीं और हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में काम करने के बाद उन्हें नई पहचान मिली थी। एक्टिंग के अलावा ट्विशा कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम कर चुकी थीं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी और दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी भी की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, सिर्फ तीन दिन में 100 करोड़ की कमाई

    May 18, 2026

    एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिल छू लेने वाले पोस्ट में बताया नाम

    May 17, 2026

    पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.