Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है ‘धमाल 5’?…
    • बारिश में ठिठुर रहा फलवाला, तभी देवदूत बन आया पुलिसवाला…
    • अनुकल्प मिश्रा की जिस कार को ढूंढ रही थी पुलिस, आखिरकार मिल ही गई, खुल जाएगा चोरी का भेद!
    • क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच
    • बालोद – चोरी के आरोप में हिरासत में लाई गई एक महिला कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार,तीन आरक्षक निलंबित…
    • कोच में हनीमून मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन:CTI सस्पेंड,TTE सस्पेंड, अब AC कोच सजाने वाले डेकोरेटर पर हुई एफआईआर…
    • बड़ा प्रशासनिक बदलाव:भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह…
    • 10-11 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत, विष्णु पूजा में सुनें य​ह व्रत कथा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति…
    BREKING NEWS

    उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स 3-डी इनोवेशन कारखाने में एक गंभीर औद्योगिक दुर्घटना घटित हुई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कारखाने के फेरो एलॉयज डिवीजन में संचालित फर्नेस में लांसिंग कार्य के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर में अचानक भीषण विस्फोट होने से कार्यरत तीन श्रमिकों श्री अरुण पाण्डेय, श्री लाल सिंह एवं श्री कमल सिंह की मृत्यु हो गई।

    प्रोडक्शन पर लगाई रोक

    दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान घटनास्थल का विस्तृत परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य लिए गए, फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ लिए गए तथा कारखाना प्रबंधन एवं श्रमिकों से प्रारंभिक पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ की गई।

    प्रारंभिक जांच के आधार पर एवं श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020 की धारा 38(1)(ए) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कारखाना परिसर में संचालित समस्त प्रकार की विनिर्माण गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में कारखाने के अधिभोगी एवं प्रबंधक को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।

    औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि प्रतिबंधात्मक आदेश की अवधि में कारखाने में नियोजित सभी श्रमिकों को नियमानुसार देय वेतन एवं अन्य भत्तों का भुगतान निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए।

    विभाग के प्रयासो से कारखाना प्रबंधन द्वारा प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजनों को 30 – 30 लाख रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता राशि देने की सहमति दी गयी।

    औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच प्रतिवेदन एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनुकल्प मिश्रा की जिस कार को ढूंढ रही थी पुलिस, आखिरकार मिल ही गई, खुल जाएगा चोरी का भेद!

    July 9, 2026

    बालोद – चोरी के आरोप में हिरासत में लाई गई एक महिला कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार,तीन आरक्षक निलंबित…

    July 9, 2026

    बड़ा प्रशासनिक बदलाव:भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह…

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.