Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार के आवास से सामान शिफ्टिंग शुरू,मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे…
    • ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 6 हफ्ते किए पूरे कलेक्शन और बजट
    • भारतीय परिवारों के पास कितना सोना? रिपोर्ट में खुलासा, दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों के कुल गोल्ड रिजर्व से भी ज्यादा
    • हिमाचल प्रदेश के मनाली और आसपास के पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी पर्यटक दिखे काफी उत्साहित…
    • बड़ा हादसा;गुरपलिया गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक…
    • नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति ने सिंधी भाषा में जारी किया संविधान…
    • बेटी की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या…
    • व्हाट्सएप स्टेटस पर आखिरी पैगाम लिख नहर में कूदा युवक, पटियाला में बरामद हुआ शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»विश्व मानवतावादी दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने किया समाजसेवियों का सम्मान
    छत्तीसगढ़

    विश्व मानवतावादी दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने किया समाजसेवियों का सम्मान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । विश्व मानवतावादी दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने ‘हेल्पिंग हैंड्स एंड एम्पावरिंग लाइव्स अवार्ड’ सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम अमर मैरिज पैलेस, सड्डू रायपुर में हुआ, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, संगीत, आत्मरक्षा, सामाजिक कार्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 समाजसेवियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में रायपुर की महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, आईटीएसए हॉस्पिटल रायपुर के निदेशक डॉ. राजकुमार बर्नवाल और डी. एस. बापना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

    इस अवसर पर सुधा अमसेवनी, रायपुर के ओपन स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पार्वती और परमिला यादव द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य को विशेष रूप से सराहा गया। बच्चों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

    सुधा सोसाइटी के संस्थापक एवं चेयरमैन जीके भटनागर ने संस्था की सामाजिक सेवाओं और मानवीय कार्यों की यात्रा साझा की। वहीं महापौर मीनल चौबे ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधा के कार्य प्रेरणादायक हैं और नगर निगम हर संभव सहयोग देने को तैयार है।

    कार्यक्रम का संचालन रेखा तिवारी और प्राची अग्रवाल ने किया। यह आयोजन एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित था। अंत में सभी उपस्थित जनों को जलपान परोसा गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शशि किरण भटनागर सहित 100 से अधिक लोग शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बेटी की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या…

    April 11, 2026

    व्हाट्सएप स्टेटस पर आखिरी पैगाम लिख नहर में कूदा युवक, पटियाला में बरामद हुआ शव…

    April 11, 2026

    एकनाथ शिंदे के ‘ऑपरेशन टाइगर’ से मचा सियासी भूचाल

    April 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.