Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»कांग्रेस में राज्यसभा सीट पर सस्पेंस गहराया, संभावित दावेदारों की लिस्ट
    राजनीति

    कांग्रेस में राज्यसभा सीट पर सस्पेंस गहराया, संभावित दावेदारों की लिस्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मन्थन अपने चरम पर है। सूत्रों के अनुसार, हाईकमान के पास पहुंची संभावित नामों की सूची में अब राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की एंट्री ने मुकाबला ‘हिमाचली बनाम बाहरी’ बना दिया है। पार्टी के भीतर इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि क्या कांग्रेस किसी स्थानीय चेहरे पर दांव खेलेगी या दिल्ली से किसी दिग्गज को शिमला के रास्ते संसद भेजेगी।

    कौन है रेस में सबसे आगे?


    कांग्रेस के गलियारों में चर्चा है कि दिल्ली से दो तेज-तर्रार प्रवक्ताओं के नाम पैनल में जुड़ गए हैं:

    • सुप्रिया श्रीनेत: अपनी प्रखर बयानबाजी के लिए चर्चित राष्ट्रीय प्रवक्ता।
    • पवन खेड़ा: पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता, जिनकी राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत पकड़ है।
    • रजनी पाटिल: हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी, जिनका नाम पहले से ही चर्चाओं में बना हुआ है।


    वहीं, प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश विधायकों और नेताओं का मानना है कि राज्यसभा के लिए किसी स्थानीय (हिमाचली) नेता को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए। स्थानीय दावेदारों में ये नाम प्रमुख हैं:

    • पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
    • स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और पूर्व मंत्री आशा कुमारी।
    • सीएम के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल और एडवोकेट जनरल अनूप रत्न।

    5 मार्च का दिन है ‘सुपर थर्सडे’

    संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 5 मार्च को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसी दिन राज्यसभा प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी और नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गेंद हाईकमान के पाले में डाल दी है, हालांकि उन्होंने विधायकों की ‘लोकल उम्मीदवार’ वाली भावना से शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उद्धव को झटका, शिवसेना में शामिलसचिन अहीर ने डिप्टी स्पीकर के लिए किया नामांकन

    June 30, 2026

    कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष

    June 28, 2026

    पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.