Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*
    • भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि
    • राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर; 4 की मौत…
    • छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य
    • धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, 8 को विधायक दल की बैठक, कौन हो सकता है नया CM
    राष्ट्रीय

    बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, 8 को विधायक दल की बैठक, कौन हो सकता है नया CM

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सदस्य 9 मई को कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे. इससे पहले 8 मई को दोपहर करीब 3 बजे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा. इसी नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.

    चुनाव के बाद हिंसा को लेकर बढ़ी हलचल
    वहीं दूसरी ओर, राज्य में चुनाव के बाद हो रही हिंसा और घटनाओं को लेकर भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के सचिव इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सक्रिय हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, इस तारीख को खास तौर पर इसलिए चुना गया है क्योंकि यह गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, जिससे इस कार्यक्रम को सांस्कृतिक महत्व भी मिल जाता है.

    वहीं, चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसे राज्यपाल को भेज दिया गया है. इसके साथ ही राज्य में चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से समाप्त हो गई है और नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.

    बीजेपी ने किसे नियुक्त किया पर्यवेक्षक?
    सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. दोनों नेता नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री और कैबिनेट के नामों पर अंतिम निर्णय लेंगे.

    सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह गुरुवार को कोलकाता पहुंचकर विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे. हाल ही में हुए चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ा बहुमत हासिल किया है, जबकि टीएमसी 80 सीटों तक सिमट गई है. ऐसे में पार्टी अब मजबूत नेतृत्व के साथ नई सरकार बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : ‘परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP’, शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान

    November 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखा पत्र, जजों की नियुक्ति को लेकर जताई चिंता

    November 27, 2026

    ब्रिटेन में नीलाम होगा ताजमहल का संगमरमर का टुकड़ा, 24 लाख से शुरू हो सकती है बोली…

    November 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.