Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को दी डेडलाइन, बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलेगा या करेगा बॉयकॉट?
    खेल

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को दी डेडलाइन, बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलेगा या करेगा बॉयकॉट?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारत और बांग्लादेश में क्रिकेट पर टकराव बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को भारत भेजने से इनकार किया था और उन्होंने आईसीसी से ये मांग की थी कि उनके मैच भारत से बाहर कराए जाए। हालांकि, उनकी इस मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया था।

    अब इस मामले पर आईसीसी ने बांग्लादेश को डेडलाइन दे दी है। आईसीसी ने तय किया है कि 21 जनवरी तक इस बात पर फैसला कर लिया जाए कि बांग्लादेश टी20 विश्व कप में खेल रहा है या नहीं। हालांकि, बांग्लादेश ने इसके बावजूद एक बार फिर आईसीसी से कहा है कि वे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन उनकी टीम भारत नहीं जाएगी यानी बांग्लादेश के मैचों के वेन्यू को शिफ्ट कर दिया जाएं। 

    बांग्लादेश को बाहर कर देगी ICC?

    अगर बांग्लादेश की टीम भारत में जाकर मैच खेलने से इनकार करती है तो आईसीसी उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। इसके बाद बांग्लदेश की जगह आईसीसी दूसरे देश का नाम रिप्लेसमेंट के तौर पर घोषित करेगी। ताजा रैंकिंग के अनुसार, ये देख स्कॉटलैंड हो सकता है। 

    कैसे शुरू हुआ विवाद?

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं आने के फैसले को लेकर विवाद लगातार चल रहा है। बीसीबी ने 4 जनवरी को आईसीसी को पत्र भेजकर अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी। यह मांग बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को भारत में लगातार बढ़ते विरोध के बाद बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर द्वारा आईपीएल 2026 से रिलीज करने के बाद की गई थी।

    बीसीबी ने फिर सुरक्षा के कारणों से बांग्लादेशी खिलाड़ियों के भारत नहीं आने का फैसला लिया। उनका दावा है कि आईसीसी के स्वतंक्ष सिक्योरिटी एजेंसी से कराई गई सुरक्षा जांच में भारत में टी20 विश्व कप मैच के दौरान हमले का खतरा माना गया है।

    इस पर आईसीसी ने कहा कि टी20 विश्व कप में भाग ले रहे सभा 20 देशों को ये एडवाइजरी भेजी गई है, जिसमें भारत में मध्यम से उच्च स्तर के खतरे की संभावना मानी गई है, लेकिन उस एडवाइजरी में किसी देश के नाम का जिक्र नहीं है। इस तरह आईसीसी ने बीसीबी के भारत से बाहर मैच शिफ्ट करने की मांग को ठुकरा दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक हाथ से गेंदबाजी करना मुश्किल पर विजय यादव दोनों हाथों से करते है जादू…

    September 1, 2026

    अफगानिस्तान सीरीज: 5 साल बाद टीम में लौटेंगे क्रुणाल, हार्दिक-नीतीश फिट

    September 1, 2026

    Duleep Trophy : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में किया एक और बड़ा कारनामा; 57 साल पुराना इतिहास बदला

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.