Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
    • यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय-लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
    • बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : श्री अरुण साव
    • ‘कहानीकार’ कार्यशाला के दूसरे दिन कहानी, कला और किताबों से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हुए शिक्षक
    • राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन 5,018 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा
    • दीक्षारंभ कार्यक्रम का गरिमामय समापन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कुलपति ने किया संवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»नीम करौली बाबा के दरबार पहुंचीं तनिषा मुखर्जी, कैंची धाम में लिया आशीर्वाद
    मनोरंजन

    नीम करौली बाबा के दरबार पहुंचीं तनिषा मुखर्जी, कैंची धाम में लिया आशीर्वाद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर गजब का क्रेज दिखा. दो महीने के अंदर फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज कर लिया है. फिल्म का कुछ ऐसा असर दिखा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर नीम करौली बाबा के आश्रम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस कड़ी में एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी भी नीम करौली बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं.

    नई दिल्ली. काजोल की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी हाल ही में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा नीम करौली के दर्शन किए. तनिषा ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं.

    इन तस्वीरों के साथ तनिषा ने बताया कि आश्रम जाने से पहले उनके मन में काफी उत्सुकता के साथ थोड़ी चिंता भी थी. हालांकि, वहां पहुंचने के बाद उनका अनुभव बेहद खास रहा. अभिनेत्री ने अपनी यात्रा को यादगार बनाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कैंची धाम से लेकर वहां के खानपान और ठहरने तक के अनुभव साझा किए.

    तनिषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें वह अपने दोस्तों के साथ कैंची धाम में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस दौरान क्रीम और पीच रंग कलर का सूट पहना हुआ था. वो पारंपरिक कपड़ो में दिखीं. सादगी भरे अंदाज में हाथ जोड़कर खड़ी तनिषा आध्यात्मिक माहौल में डूबी दिखाई दे रही हैं.

    एक अन्य तस्वीर में वह रात के समय आश्रम के शांत वातावरण का आनंद लेती नजर आती हैं. इन तस्वीरों के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी यात्रा की कुछ खास झलकियां फैंस के साथ साझा कीं. साथ ही उन्होंने बताया कि कैंची धाम जाने का फैसला करने से पहले उनके मन में वहां उमड़ने वाली भीड़ को लेकर थोड़ी चिंता थी. 

    तनिषा मुखर्जी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हम कैंची धाम में नीम करौली बाबा के आश्रम पहुंचे. जिंदगी में सब समय का खेल है. हर किसी का बुलावा आता है. हमनें 3 अक्टूबर की रील्स देखी थी. सच कहूं तो हम थोड़ा परेशान थे. लेकिन बाबा के भरोसे हमनें भी सागर में नैया डाल दी. 

    तनिषा ने लिखा कि आश्रम से लेकर गोलू देवता के दर्शन तक, पूरी यात्रा उनके लिए बेहद खास रही. उन्होंने इस सफर को यादगार बनाने में मदद करने वाले लोगों का भी आभार जताया. अभिनेत्री ने श्री गजानन ट्रैवल्स की कल्पना, ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था संभालने वाले दीपक और एन्सोबर होटल्स की प्रज्ञा और नीरज को विशेष रूप से धन्यवाद दिया.

    तनिषा के मुताबिक, यात्रा के दौरान रहने की व्यवस्था से लेकर स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन तक, हर चीज ने उनके अनुभव को और खूबसूरत बना दिया. उन्होंने इस पूरे सफर को जादुई बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की.

    इस साल 7 अगस्त को नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर करिश्माई कमाई कर दिखाई है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने देश ही नहीं दुनिया में भी अपनी धाक जमाई है. फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस भस्म आरती में पहुंचीं क्रिकेटर हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर …

    October 7, 2026

    चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, आज की सुनवाई पर सबकी नजर

    October 7, 2026

    रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में हुई ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री? 3 सेकेंड की झलक देख फैंस में मची खलबली

    October 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.