Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»छात्रों की मांगों को लेकर तेजस्वी यादव ने निकाला मार्च, ‘डमी AK-47’ लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
    मुख्य समाचार

    छात्रों की मांगों को लेकर तेजस्वी यादव ने निकाला मार्च, ‘डमी AK-47’ लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना | बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के समर्थन में विपक्ष का बड़ा सियासी प्रदर्शन देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में गांधी मैदान से राजभवन तक विरोध मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन में अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए कुछ प्रदर्शनकारी अपने हाथों में ‘डमी AK-47’ लेकर पहुंचे, जो पूरे मार्च के दौरान आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना रहा।

    तेजस्वी यादव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठाया कि छात्रों के आंदोलन के दौरान एके-47 से फायरिंग का आदेश आखिर किसने दिया था? उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इस मामले पर स्थिति तुरंत स्पष्ट करे। पेपर लीक, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और हालिया पुलिसिया कार्रवाई के मुद्दों को उठाते हुए विपक्ष ने सरकार की जवाबदेही तय करने का दबाव बनाया है।

    क्यों शुरू हुआ ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’?

    पटना में अभ्यर्थी काफी समय से अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं। यह पूरा मामला बिहार शिक्षक बहाली (TRE-4) और कई अन्य अटकी हुई भर्ती परीक्षाओं से जुड़ा है। हालांकि, छात्रों के शुरुआती दबाव के बाद सरकार ने TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी।

    नोटिफिकेशन के बाद भी आंदोलन जारी क्यों?

    नोटिफिकेशन जारी होने के बावजूद छात्रों ने अपना आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया है। अभ्यर्थियों की मुख्य रूप से दो प्रमुख मांगें हैं। पहली ये कि छात्रों का कहना है कि TRE-4 परीक्षा पुराने तरीके से केवल एक ही चरण (एक परीक्षा) में कराई जाए। सरकार को अगर चयन प्रक्रिया में कोई नया प्रयोग या बदलाव करना है, तो उसे आगामी TRE-5 से लागू करें। दूसरी ये कि अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि TRE-4 शिक्षक भर्ती में बिहार के स्थानीय निवासियों के लिए ‘डोमिसाइल नीति’ को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि राज्य के युवाओं को प्राथमिकता मिले।
    इन मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर लगातार सियासी माहौल गरमाया हुआ है और विपक्ष इसे युवाओं के हक की लड़ाई बताकर सरकार पर दबाव बना रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ससुर के कत्ल में फंसी बहू, पुलिस के हाथ लगा सबसे बड़ा सबूत

    September 9, 2026

    ओखला फेज-1 में कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर फटा, 1 की मौत, कई घायल

    September 9, 2026

    अमृता फडणवीस का इवेंट, ASI का नोटिस, विवाद में चंद्रपुर के ऐतिहासिक लालपेठ शिवलिंग का जीर्णोद्धार

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.