Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    • आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
    • सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
    • भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
    • रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
    • कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    • BJP में जाने के दावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी!
    • मौलवी की झाड़-फूंक की आड़ में शर्मनाक करतूत, आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»थलापति विजय की पत्नी ने कोर्ट में बेवफाई के अलावा लगाए गंभीर आरोप
    मनोरंजन

    थलापति विजय की पत्नी ने कोर्ट में बेवफाई के अलावा लगाए गंभीर आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अब तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा चेहरा बन चुके थलापति विजय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल सफलता से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी पार्टी टीवीके ने चुनावी मैदान में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया, तो दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर उठे सवालों ने फैंस को हैरान कर दिया है। कभी एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आने वाले विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम का रिश्ता अब अदालत तक पहुंच चुका है।

    विजय की फैन थीं संगीता

    दिलचस्प बात यह है कि संगीता कोई फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्ती नहीं थीं, बल्कि वो विजय की जबरदस्त फैन थीं। यूके में रहने वाली संगीता पहली बार विजय से मिलने चेन्नई पहुंची थीं। फिल्म के सेट पर हुई एक मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों ने साल 1999 में शादी कर ली। उस वक्त यह शादी काफी चर्चा में रही क्योंकि एक सुपरस्टार ने अपनी फैन को जीवनसाथी बनाया था।

    साल 2021 के बाद विजय के बर्ताव में बदलाव?

    लेकिन वक्त के साथ इस रिश्ते में दूरियां आने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता ने अदालत में दावा किया कि साल 2021 के बाद विजय के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। उन्होंने कोर्ट में कहा कि वो खुद को धीरे-धीरे विजय की जिंदगी से अलग महसूस करने लगी थीं। संगीता का आरोप है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर बेहद करीबी रिश्ता बन गया था, जिसने उनके वैवाहिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। दिसंबर 2025 से ही संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की हुई है।

    कोर्ट ने पत्नी संगीता ने क्या कुछ कहा?

    पत्नी ने कोर्ट में ये भी कहा कि विजय ने उनसे कई बार रिश्ता सुधारने का भरोसा दिया, लेकिन हालात पहले जैसे नहीं हुए। संगीता के मुताबिक सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहे, जिनसे उन्हें और बच्चों को मानसिक रूप से ठेस पहुंची। उन्होंने अदालत को बताया कि सार्वजनिक चर्चाओं और अफवाहों की वजह से परिवार को अपमान और तनाव झेलना पड़ा।

    संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय में उनकी स्वतंत्रता और सुविधाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी गईं। उन्होंने कोर्ट से आर्थिक सुरक्षा और रहने के अधिकार की मांग करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया के दौरान उनके पास भारत में रहने के लिए स्थायी ठिकाना नहीं है। उनके अनुसार यह रिश्ता अब केवल कागजों तक सीमित रह गया है।

    तृषा कृष्णन का नाम भी चर्चाओं में

    इस पूरे विवाद में अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल के महीनों में विजय और तृषा को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि अब तक विजय, तृषा या उनके परिवार की तरफ से इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इसी बीच विजय के बेटे जेसन संजय को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उन्होंने अपने पिता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि जेसन इस मुश्किल दौर में अपनी मां संगीता के साथ खड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुश्किल वक्त से गुजर रहीं सेलिना जेटली, बेटे की कब्र पर गई एक्ट्रेस, फूट-फूटकर रोईं

    May 7, 2026

    राजा शिवाजी vs पैट्रियट vs एक दिन… किस फिल्म ने मारी बाजी

    May 6, 2026

    स्मृति मंधाना के दोस्त ने पलाश मुच्छल के खिलाफ दर्ज कराया केस, जाने क्या है मामला

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.