Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार
    • थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी
    • जाली नोट…’ मेरठ के Axis Bank चेस्ट में 4.63 लाख का फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
    • GMADA के दफ्तर में चल रही ED की रेड, जब्त किए रिकॉर्ड
    • 4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नराकास भिलाई-दुर्ग की 61वीं बैठक सम्पन्न, हिंदी के प्रचार-प्रसार को मिला नया संकल्प
    छत्तीसगढ़

    नराकास भिलाई-दुर्ग की 61वीं बैठक सम्पन्न, हिंदी के प्रचार-प्रसार को मिला नया संकल्प

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), भिलाई-दुर्ग की 61वीं छमाही बैठक गुरुवार को सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (मध्य) भोपाल के उपनिदेशक एवं कार्यालयाध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह मेहरा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी एवं नराकास अध्यक्ष श्री चित्त रंजन महापात्र ने की, जबकि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार विशिष्ट अतिथि रहे।


    कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके उपरांत महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन, जनसंपर्क एवं प्रभारी राजभाषा) तथा नराकास सचिव श्री राजीव कुमार और महाप्रबंधक श्री अमूल्य प्रियदर्शी ने अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं पुस्तक भेंटकर स्वागत किया।
    मुख्य अतिथि श्री मेहरा ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नराकास, भिलाई-दुर्ग ने हिंदी के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने वर्ष 2023-24 में मध्य क्षेत्र स्तर पर प्राप्त ‘नराकास राजभाषा सम्मान-प्रथम पुरस्कार’ पर बधाई दी और भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सदस्य संस्थानों से हिंदी में कार्यालयीन कार्य और बढ़ाने का आह्वान किया।


    निदेशक प्रभारी श्री महापात्र ने कहा कि हिंदी में काम करना राष्ट्रीय कर्तव्य है और सभी संस्थान इस दिशा में प्रयासरत हैं। विशिष्ट अतिथि श्री पवन कुमार ने कहा कि कलम और की-बोर्ड दोनों पर हिंदी का प्रयोग ही वास्तविक अनुकरणीयता है।
    बैठक में 50 सदस्य संस्थानों के प्रमुख, हिंदी अधिकारी एवं ‘राजभाषा विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ प्राप्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार

    September 24, 2026

    थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.