Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»दो दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे भालुओं ने फ्रीज खोल दूध-दही-घी किया चट
    अजब गजब

    दो दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे भालुओं ने फ्रीज खोल दूध-दही-घी किया चट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     माउंट आबू. पर्यटन स्थल माउंट आबू में आबादी क्षेत्र में भालुओं का मूवमेंट जारी है। अलसुबह एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ शहर के सदर बाजार की गलियों में विचरण करते हुए एक आवासीय भवन में घुस गई। इससे पहले सब्जी मंडी में दो दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे भालुओं ने फ्रीज खोलकर दूध, दही चट कर दिया। हालांकि भालुओं ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन मकान और दुकान में घुसने की घटना से शहरवासियों में डर का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ मंगलवार तड़के 3 बजे वन क्षेत्र से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सदर बाजार की गलियों में पहुंच गई। यहां विकास नगर में नरेश कुमार के घर की सीढ़ियां चढ़कर भालू और उसके बच्चे कमरे में घुस गए। भालुओं की आवाज सुनकर नरेश कुमार किसी अनहोनी की आशंका से दूसरे रास्ते से बाहर निकल गया।

    भालुओं ने घर में रखे घी, शक्कर आदि खाद्य सामग्री को चट कर दिया और घर में तोड़फोड़ कर दी। काफी देर तक नरेश दूर बैठ कर भालुओं के बाहर निकलने का इंतजार करता रहा, लेकिन सुबह 6 बजे तक भालू बाहर नहीं निकले तो उसने आसपास के लोगों को जगाया। लोगों के शोर मचाने पर करीब साढे छह बजे भालू व बच्चे मकान से बाहर निकले। तब जाकर नरेश कुमार ने मकान में अंदर जाकर देखा कमरे में सारा सामान फैला था।

    कुत्ते दौड़े तो भालू जंगल में चले गए

    मकान से बाहर निकलने के बाद भालू अपने दोनों बच्चों के साथ बिना किसी डर के अपनी मस्ती में धीरे-धीरे गली में विचरण करते हुए आयुर्वेदिक अस्पताल की तरफ होते हुए सीआरपीएफ गेट से पातालेश्वर महादेव मंदिर की ओर चले गए। आगे जाकर भालुओं के पीछे श्वान दौड़ पड़े। जिस पर भालुओं ने वन्य क्षेत्र की ओर ही जाना मुनासिब समझा। शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए भालू वन क्षेत्र की झाड़ियों में ओझल हो गए। यह सारी घटना नकुल कोरी ने वीडियो में कैद की है।

    दो दुकानों के शटर तोड़ घुसे, फ्रीज से खाद्य सामग्री चट की

    इससे पहले भालुओं ने सब्जी मंडी स्थित भीम सिंह की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और फ्रीज में रखे दूध, दही व घी के पाउच चट कर गए। माउंट आबू में इससे पहले भी सब्जी मंडी में एक अन्य दूध डेयरी की दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे दूध, दही को भालू चट कर गए थे। इस तरह से आए दिन भालुओं के शहर में मकानों व दुकानों में घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ATM में ही सो गया युवक,SBI ATM के अंदर 2-2 AC की ठंडी हवा में बिना चादर ताने, मजे से काटी पूरी रात!

    July 17, 2026

    सांड के सींग से बस कुछ इंच दूर था युवक, सही समय पर लगाई छलांग…

    July 16, 2026

    मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.