Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला, क्या दूध पीने से भी है खतरा?
    खानपान-सेहत

    मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला, क्या दूध पीने से भी है खतरा?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    H5N1 Virus in Humans: अमेरिका के वॉशिंगटन में संक्रमित गायों के संपर्क में आने से एक व्यक्ति को बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया है। उसकी हालत स्थिर है। आम लोगों के लिए जोखिम कम बताया गया है, लेकिन संक्रमित जानवरों से दूरी और कच्चे दूध के सेवन को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है।

    बर्ड फ्लू मुख्यरूप से पक्षियों में फैलने वाला एक संक्रामक वायरल संक्रमण है, जो एच5एन1 वायरस के कारण होता है। यह कभी-कभी संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से मनुष्यों में भी फैल सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि ये संक्रमण कुछ स्थितियों में पक्षियों से नहीं बल्कि दूसरे जानवरों से भी इंसानों को संक्रमित कर सकता है?

    अमेरिका में बर्ड फ्लू को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। वॉशिंगटन के याकिमा काउंटी में एक व्यक्ति को एच5एन1 वायरस से संक्रमित पाया गया है। खास बात यह है कि ये संक्रमण किसी पक्षी या मुर्गियों के कारण नहीं बल्कि संक्रमित गाय के संपर्क में आने से हुआ है। 

    वैसे ये गाय से इंसानों में बर्ड फ्लू संक्रमण का कोई नया मामला नहीं है। सबसे पहले अप्रैल 2024 में टेक्सास में डेयरी मवेशियों से इंसानों में एवियन इन्फ्लूएंजा फैलने का पहला पुष्ट मामला सामने आया था। लेकिन इस मामले ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बर्ड फ्लू से बचाव के लिए गायों से भी दूरी बनाकर रखने की जरूरत है? क्या दूध पीने से संक्रमण का खतरा है और क्या यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंच सकता है? आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

    गायों से इंसान में बर्ड फ्लू का मामला

    अमेरिका के वॉशिंगटन में गायों से इंसान में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद से सभी लोगों को अलर्ट किया गया है। वॉशिंगटन स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने इस मामले की जानकारी दी है।
     

    • स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति की हालत स्थिर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत भी नहीं पड़ी और फिलहाल उसे घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है, ताकि दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सके।


    याकिमा हेल्थ डिस्ट्रिक्ट के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डेव एटेबरी ने कहा, हम इस व्यक्ति के संपर्क में आए करीबी लोगों को ट्रैक करने और उन पर नजर रखने के लिए दूसरी टीमों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि संक्रमित लोगों को बचाव और लक्षणों के बारे में जानकारी हो ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें जांच और इलाज की सुविधा मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?

    October 22, 2026

    मधुमेह का बढ़ता संकट, चिंताजनक आंकड़े

    October 22, 2026

    कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल, हड्डियां होगी मजबूत सर्दियों में गाजर के जूस पीने के हैं जबरदस्त फायदे…

    October 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.