Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»ट्रेड यूनियनवाद का बदलता चेहरा…
    लेख-आलेख

    ट्रेड यूनियनवाद का बदलता चेहरा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाया गया ‘भारत बंद’ संगठित श्रम की स्थायी ताकत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी बंद के रूप में प्रस्तुत किया गया था। वास्तव में, इस दिन ने यह दिखाया कि राष्ट्रीय प्रभाव कितना कम हो गया है। यूनियन नेताओं ने बड़े पैमाने पर भागीदारी का दावा किया, लेकिन कई राज्यों से रिपोर्टों में अधिकांश शहरों में सामान्य व्यावसायिक गतिविधि, कई क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन का संचालन और केवल छिटपुट औद्योगिक व्यवधानों का वर्णन किया गया। कुछ ही इलाकों को छोड़कर, जहां यूनियनों के घने राजनीतिक और संस्थागत नैटवर्क हैं, दैनिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहा। 

    यह परिणाम कुछ गहरा दर्शाता है : भारत का श्रम बाजार लंबे समय से अनौपचारिकता से आकार लेता रहा है और यह पैटर्न आज भी मजबूती से बना हुआ है। कामगारों का बहुत बड़ा हिस्सा,  लगभग 85-90 प्रतिशत, अनौपचारिक रोजगार व्यवस्था में बना हुआ है, जिसमें औपचारिक फैक्टरी नौकरियों से जुड़ी सुरक्षा और दीर्घकालिक स्थिरता नहीं है। साथ ही, हाल के श्रम बल सर्वेक्षण दिखाते हैं कि अधिकांश रोजगार प्राप्त व्यक्ति स्व-रोजगार वाले हैं, न कि नियमित वेतनभोगी, जो पारंपरिक यूनियनकृत कार्यबल की सीमितता को रेखांकित करता है। काम के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्र सेवाओं, छोटे उद्यमों, ठेका व्यवस्थाओं और प्लेटफॉर्म-आधारित गिग रोजगार में हैं। ऐसे परिदृश्य में, पारंपरिक यूनियन मॉडल, जो बड़े कार्यस्थलों और दीर्घकालिक सामूहिक सौदेबाजी पर आधारित है, कार्यबल के केवल सीमित हिस्से को छूता है। 

    सामान्य नागरिकों के लिए, ऐसी हड़तालें अक्सर एकजुटता की बजाय असुविधा और आॢथक नुकसान में बदल जाती हैं। यात्रियों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है, छोटे व्यवसाय एक दिन की कमाई खो देते हैं और आवश्यक सेवाएं विलंबित हो जाती हैं। दैनिक मजदूरों और ठेका कामगारों के लिए भागीदारी का मतलब आय खोना होता है। अस्पताल, परीक्षाएं और नियमित लेनदेन बाधित हो जाते हैं। बंद, जो कभी लोकतांत्रिक जुटाव का नाटकीय साधन माना जाता था, अब रोजमर्रा के जीवन में थोपी गई रुकावट के रूप में अधिक देखा जाता है।
    यूनियनों और व्यापक जनता के बीच बढ़ती खाई के कई कारक हैं। रोजगार संरचनाएं यूनियन रणनीतियों से कहीं अधिक तेजी से विकसित हुई हैं। अनौपचारिक और गिग कामगार पारंपरिक संगठन ढांचों में आसानी से फिट नहीं होते। यूनियन नेतृत्व अक्सर विरासती क्षेत्रों और सार्वजनिक उद्यमों में केंद्रित रहता है, जहां संस्थागत लाभ मजबूत है लेकिन प्रतिनिधित्व की चौड़ाई संकरी है। हड़ताल की मांगें अक्सर सुधारों का विरोध या निजीकरण का विरोध करने पर केंद्रित होती हैं, बिना वित्तीय रूप से व्यवहार्य या प्रशासनिक रूप से विश्वसनीय विकल्पों के। यह प्रतिक्रियावादी रुख बदलाव के प्रतिरोध का आभास दे सकता है बजाय रचनात्मक जुड़ाव के। 

    वैश्विक व्यापार पर्यावरण तेजी से तनावपूर्ण हो रहा है, संरक्षणवादी प्रवृत्तियां फिर से उभर रही हैं और आपूर्ति शृंखलाएं पुनर्गठित हो रही हैं। फिर भी भारत ने मुक्त व्यापार समझौतों की एक शृंखला पूरी की है और खुद को विनिर्माण और सेवाओं के लिए तेजी से विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित किया है। जब सीमा-पार वाणिज्य अधिक अनिश्चित हो रहा है, भारत की नई व्यापार सांझेदारियां हासिल करने की क्षमता अवसर और जिम्मेदारी दोनों दर्शाती है। देश इस औद्योगिक मोड़ पर चूक नहीं सकता, चीन को 3 दशक पहले इसी तरह का अवसर पकड़कर विश्व का कारखाना बनते देखने के बाद, निरंतर सुधारों और वैश्विक एकीकरण के माध्यम से।

    जैसे-जैसे भारत मेक इन इंडिया जैसी पहल आगे बढ़ाता है और वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में गहरी एकीकरण की तलाश करता है, कामगार कल्याण, कौशल, उत्पादकता और सामाजिक सुरक्षा के प्रश्न और अधिक केंद्रीय हो जाते हैं। लेकिन एक आधुनिक, वैश्विक रूप से जुड़ी अर्थव्यवस्था में वैधता गतिविधि रोकने की क्षमता पर कम और सुधारों को जिम्मेदारी से आकार देने की क्षमता पर अधिक निर्भर करती है। ट्रेड यूनियनों को अपनी नैतिक सत्ता मजबूत करने के लिए आॢथक उदारीकरण से विस्तृत प्रस्तावों के साथ जुडऩा चाहिए, कौशल विकास, लाभों की पोर्टेबिलिटी, कार्यस्थल सुरक्षा और विवाद समाधान पर, बजाय अधिकतमवादी बंदों पर निर्भर रहने के।

    ट्रेड यूनियनों के सामने रणनीतिक विकल्प है। वे पुनर्मूल्यांकन कर सकते हैं, आगे देखने वाली मुद्रा अपना सकते हैं और राष्ट्रीय विकास में भागीदार बन सकते हैं, कामगार गरिमा की रक्षा करते हुए। या वे सिकुड़ते समूहों को जुटाने वाले प्रतीकात्मक बंदों के साथ जारी रह सकते हैं। पूर्ववर्ती मार्ग ही कामगार कल्याण को भारत के आॢथक पुनरुत्थान के साथ संरेखित करता है। और भारत की आॢथक यात्रा के इस मोड़ पर, वह संरेखण वैकल्पिक नहीं, आवश्यक है।-कमल मदीशेट्टी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या ‘इंडिया’ गठबंधन के सामने है अस्तित्व का संकट ?…

    May 13, 2026

    महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?

    May 12, 2026

    भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.