Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?
    • 15 साल शासन : हैरानीजनक है तृणमूल में बिखराव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन
    • जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति
    • समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • एम्स रायपुर ने दर्ज किया अपना पहला बाल चिकित्सा मृत अंग दान
    • सीए केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक भी- राज्यपाल
    • राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता,पावर ट्रांसफॉर्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत, क्षमता बढ़कर 160 एमवीए हुई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»लगातार रो रहा था बच्चा, गुस्से में सौतेले पिता ने ज़ोर से थप्पड़ मार ली मासूम की जान
    क्राइम

    लगातार रो रहा था बच्चा, गुस्से में सौतेले पिता ने ज़ोर से थप्पड़ मार ली मासूम की जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दो साल के मासूम को उसके सौतेले पिता ने इतनी जोर से थप्पड़ मारा की उसकी मौत हो गई। यह मामला शहर के तवारेकेरे इलाके का बताया जा रहा है और मृतक बच्चे की पहचान राकेश कुमार मुखी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बच्चा खाना खाने में आनाकानी कर रहा था और लगातार रो रहा था। इसी दौरान गुस्से में आए आरोपी ने बच्चे को जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

    पति को छोड़कर आरोपी के साथ रह रही थी बच्चे की मां

    यह घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे मुथुरायास्वामी लेआउट के एक किराए के शेड में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपु सिंह (22) बच्चे का सौतेला पिता था। राकेश की मां कुंथला मुखी अपने पति को छोड़कर तीन महीने पहले ओडिशा से बेंगलुरु आई थी और आरोपी के साथ रह रही थी। घटना के समय कुंथला बच्चे को खाना खिला रही थी, लेकिन बच्चा लगातार रो रहा था और खाना नहीं खा रहा था। इसी बीच दीपु ने बच्चे को अपनी गोद में लिया और गुस्से में जोर से थप्पड़ मार दिया। परिवार के लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

    बेंगलुरु पुलिस कर रही मामले की जांच

    घटना के बाद बच्चे की मां ने शोर मचाया और आरोपी की बहन कंदाई सिंह को बुलाया। इसके बाद मकान मालकिन को सूचना दी गई। मकान मालकिन के बेटे केसी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चे को मृत पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तवारेकेरे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पास के एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करता था। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आरोपी बच्चे से छुटकारा पाना चाहता था और इसी वजह से उसने जानबूझकर हमला किया। मामले ने इलाके के लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

    बीएनएस की धारा 105 के तहत केस दर्ज

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि बच्चा आरोपी का जैविक पुत्र नहीं था। बच्चे का असली पिता अभी ओडिशा में रह रहा है। पुलिस अब परिवार की पृष्ठभूमि और आरोपी के व्यवहार की भी जांच कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के साथ हिंसक व्यवहार के मामलों में समाज और प्रशासन दोनों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। यह घटना एक बार फिर घरेलू माहौल में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता पैदा करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मी ने प्रेमिका की बेटी को उतारा मौत के घाट, अटैची में बंद शव को…

    June 7, 2026

    आदिवासी युवती से गैंगरेप, 8 लोग गिरफ्तार

    June 7, 2026

    सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफस्टाइल और सोने-चांदी के आभूषणों का दिखावा करना यूट्यूबर को पड़ गया भारी,लाखों की चोरी…

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.