Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»फ्रिज खोलते ही हुआ भीषण विस्फोट, किसान की मौत, धमाके की आवाज से दहले ग्रामीण
    BREKING NEWS

    फ्रिज खोलते ही हुआ भीषण विस्फोट, किसान की मौत, धमाके की आवाज से दहले ग्रामीण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घरेलू फ्रिज में अचानक भीषण धमाके में 52 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल रेफर करने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार की है। जानकारी के मुताबिक, श्रीराम वर्मा रोज की तरह फ्रिज से सामग्री निकालने के लिए उसका दरवाजा खोला, फिर अंदर से तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसान के दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई है।

    परिजन व ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों की वजह से किसान ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक श्रीराम वर्मा अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

    धमाके की वजह स्पष्ट नहीं

    फिलहाल विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्रिज रातभर बंद था और सुबह चालू करते ही हादसा हुआ। फ्रिज रसोई में था और संभवतः पुराने मॉडल का था। तकनीकी विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा विस्फोट कंप्रेसर फेल, गैस रिसाव या ओवरलोड इलेक्ट्रिकल सर्किट के कारण हो सकता है।

    लोगों के लिए चेतावनी

    यह हादसा सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है कि घरेलू उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे फ्रिज, एसी, कूलर, गीजर आदि की समय-समय पर अधिकृत तकनीशियन से जांच और सर्विसिंग कराना जरूरी है। साथ ही सुरक्षा जांच की लिखित रिपोर्ट भी सुरक्षित रखना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    जांच टीम करेगी विस्फोट के कारणों की पड़ताल

    घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। बिजली विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम विस्फोट के संभावित कारणों की जांच करेगी। उम्मीद है कि रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.