Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    • कार ट्रक के पीछे जा घुसी,यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां की हादसे में मौत, पिता श्यामलाल, समधी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
    • उमर अब्दुल्ला की पार्टी में बगावत? फारूक अब्दुल्ला ने मांगा अपने सांसद का इस्तीफा
    • दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कमरे के अंदर गर्लफ्रेंड के साथ था पति, पत्नी ने लगा दिया ताला, फिर बुलाई पुलिस, दोनों हिरासत में
    मुख्य समाचार

    कमरे के अंदर गर्लफ्रेंड के साथ था पति, पत्नी ने लगा दिया ताला, फिर बुलाई पुलिस, दोनों हिरासत में

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब के जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में एक महिला ने अपने पति को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जो करीब एक घंटे तक चलता रहा. गुस्साई पत्नी ने अपनी मां को भी घटनास्थल पर बुला लिया.

    जानकारी के मुताबिक, महिला ने पहले अपने पति और उस लड़की को कमरे के अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया. इसके बाद बस्ती बाबा खेल थाने की पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

    पति ने पत्नी को पीटा, फिर घर से निकाला 

    पीड़ित महिला के मुताबिक, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई है. उसका पति पिछले तीन सालों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था. दो दिन पहले पति ने उसे पीटा और घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने माता-पिता के घर चली गई थी.

    गुरुवार को जब वह अचानक अपने ढाई साल के बेटे के लिए कपड़े लेने घर वापस आई तो उसने अपने पति को किसी और लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा. उसने तुरंत उन्हें कमरे में बंद कर दिया और शोर मचाया.

    परिवार और पड़ोसियों ने दोनों को पीटा

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोषी का पिता एक बीजेपी नेता है, जिसके कारण पुलिस कार्रवाई करने से हिचकिचा रही है. जब पुलिस लगभग एक घंटे बाद पहुंची और उन्हें छुड़ाया तो गुस्से में आए परिवार और पड़ोसियों ने पति और लड़की की बेरहमी से पिटाई की. फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

    हंगामे के बीच महिला की मां ने कहा, “हमें इस बात का कुछ नहीं पता कि हमारे दामाद और लड़की के बीच क्या चल रहा है. परसों मुझे अपनी बेटी का फोन आया कि उसके पति ने उसे पीटा है और घर से निकाल दिया है. दामाद ने उसका फोन भी छीन लिया था. अब आज मैंने यह देखा है. वह अपनी बेटी के फोन करने पर यहां आई है.”

    महिला की मां ने कहा कि लड़की को यह भी पता होना चाहिए कि वह विवाहित है और उसका एक बच्चा है. पुलिस ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया जाएगा और परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    कार ट्रक के पीछे जा घुसी,यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां की हादसे में मौत, पिता श्यामलाल, समधी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.