Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल
    • मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
    • शिक्षक विपिन यादव का वीडियो वायरल, कहा की खान सर कम फीस की बात करते हैं, लेकिन वसूलते हैं 75,000
    • “इकलौते बचे बेटे को बदनाम मत करो”, आंचल के आरोपों पर भावुक हुआ सक्षम का परिवार
    • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की समधन का निधन, बेटे जसपाल राणा की मौत के 4 दिन बाद तोड़ा दम
    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं- राज्यपाल श्री रमेन डेका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»चोट ऐसी नहीं कि मौत हो सके….टि्वशा शर्मा केस में नया मोड़, जल्द सामने आएगी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
    BREKING NEWS

    चोट ऐसी नहीं कि मौत हो सके….टि्वशा शर्मा केस में नया मोड़, जल्द सामने आएगी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह दोनों जेल में है। 16 जून तक दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर 29 जून तक की न्यायिक हिरासत की मांग की गई। कोर्ट ने इसे मंजूरी दे दी है। अब दोनों आरोपी 29 जून तक रिमांड पर रहेंगे। इस मामले में बड़ा अपडेट ये है कि सीबीआई को भी अभी तक टि्वशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि अभी तक सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली थी कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट में टि्वशा के वकीलों की तरफ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की गई लेकिन सीबीआई का कहना है कि अभी तक हमारे पास रिपोर्ट नहीं पहुंची है।

    चोट ऐसी नहीं कि मौत हो सके…

    वहीं सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी भोपाल एम्स की रिपोर्ट से मिलती-जुलती बताई जा रही है। रिपोर्ट में शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान मिलने की बात सामने आई है, लेकिन इन्हें मौत का कारण नहीं माना गया है। टि्वशा के पोस्टमार्ट की भोपाल एम्स वाली पहली रिपोर्ट में सिर पर क्लॉटिंग, हाथों में चोट और शरीर पर खरोंच व संघर्ष के निशान मिले थे। ऐसी ही रिपोर्ट दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की भी है।

    सूत्रों की मानें तो दिल्ली एम्स की पीएम रिपोर्ट में भी टि्वशा की हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हो रही है। हालांकि अभी इस बात की किसी भी तरीके से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आने वाले दिनों में दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमार्ट रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी उस रिपोर्ट को कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है, क्योंकि दूसरी पीएम जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई थी।

    टि्वशा के पिता ने की थी शिकायत

    वहीं बीते दिनों पहले ही टिवशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विवेक रूसिया को शिकायत देकर जांच की मांग की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा, सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना और एक अन्य अधिकारी पर आरोप लगाया गया है कि वे आरोपी गिरिबाला सिंह के करीबी है और लगातार उनकी मदद कर रहे है।

    आगे उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियुक्त लीगल एड से जुड़े कुछ वकील आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के पक्ष में सक्रिय है। इनकी नियुक्ति उस समय हुई थी, जब गिरिबाला सिंह भोपाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं।

    इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शिकायत में दो फोटो भी भेजे हैं। इन फोटोज में लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना से जुड़े सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना कथित तौर पर समर्थ सिंह की शादी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गिरिबाला सिंह की 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान भी वे आरोपी पक्ष के निजी वकील के साथ अदालत में मौजूद थे।

    टि्वशा के पिता ने की ये मांगे

    -अग्रिम जमानत सुनवाई के दौरान हुई पैरवी की जांच की जाए।
    -लीगल एड से जुड़े वकीलों की भूमिका की जांच की जाए।
    -आरोपी पक्ष के साथ कथित संबंधों की पड़ताल की जाए।
    -कॉल रिकॉर्ड और आपसी संपर्कों की स्वतंत्र जांच हो।
    -समर्थ की शादी के फोटो-वीडियो में दिख रहे अन्य व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल

    June 16, 2026

    स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से किया सम्मानित

    June 16, 2026

    केंद्र सरकार ने दवाओं से जुड़े नियमों में किया बदलाव, बिना पर्ची के नहीं मिलेगी सिरप

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.