Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्रेमी ने शादी के बहाने नाबालिग को बुलाया, फिर 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप
    क्राइम

    प्रेमी ने शादी के बहाने नाबालिग को बुलाया, फिर 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधेपुरा | बिहार के मधेपुरा में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैवानियत के बाद आरोपियों ने छात्रा को एक मंदिर के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार यह मामला मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में से जुड़ा है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर पांच नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मधेपुरा एसपी के अनुसार इस घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    गैंग रेप का मामला दर्ज

    पुलिस के अनुसार रविवार की शाम स्थानीय लोगों को पीड़ित छात्रा मंदिर के पास बेहोशी अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। एम्बुलेंस से स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। छात्रा की गंभीर हालात देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दो दिनों तक इलाज के दौरान छात्रा बेहोश रही। लेकिन, बुधवार को उसको होश आया। उसने पुलिस को अपना बयान देते हुए कहा कि उसके प्रेमी ने शादी का प्रलोभन देकर उसे बुलाया था। मैं जब वहां पर पहुंची तो वो अपने चार दोस्तों के साथ मिल कर मेरे साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। पीड़िता के बयान पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

    क्या है मामला

    पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर फोन कर बुलाया था। पीड़िता के अनुसार मुख्य आरोपी रोशन कुमार मधेपुरा वार्ड तीन का रहने वाला है। मोबाइल पर हम दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर हम लोग एक दूसरे से प्यार करने लगे। रौशन रविवार को शादी करने के उदेश्य से बुलाया था। मैं जब वहां पहुंची तो वहां पहले से उसके चार दोस्त मौजूद थे। मुझे लगा कि ये शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। लेकिन, पांचो दोस्तों ने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शंकरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी वासु यादव उर्फ सतेन्द्र यादव के पुत्र मुख्य आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की हत्या कर शव को दो हिस्सों में काट आधे को ट्रेन में फेंक आधे को पका बनाई बिरयानी आरोपी जोड़ा गिरफ्तार…

    August 29, 2026

    समोसे का झांसा और कंक्रीट से हमला, सिजोफ्रेनिया पीड़ित बेटे का पिता ही निकला हत्यारा, साथी संग गिरफ्तार

    August 29, 2026

    बरेली में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर BJP नेता की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.