Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौन थे शुक्राचार्य? दैत्य गुरु की ये बातें शायद ही जानते होंगे
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • Brahmastra 2 में दीपिका पादुकोण की एंट्री फेक, अब ‘सैयारा’ की हसीना अनीत पड्डा बन सकती है हिस्सा
    • रायपुर- मोहल्ले वासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा किया बरामद, ड्राइवर फरार…
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»धारा 49(6) में संशोधन कर पेंशन भुगतान की बाध्यता समाप्त की जाए — भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ
    छत्तीसगढ़

    धारा 49(6) में संशोधन कर पेंशन भुगतान की बाध्यता समाप्त की जाए — भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर।, प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर पेंशनरों से जुड़े एक गंभीर विषय को में उठाने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के साथ प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी तथा संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी शामिल थे।

    प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि की धारा 49(6) के अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के बीच पेंशन एवं परिवार पेंशन का वित्तीय दायित्व 74:26 के अनुपात में विभाजित है। इस प्रावधान के कारण महंगाई राहत (डीआर) एवं अन्य पेंशन संबंधी देयकों के भुगतान के लिए दोनों राज्यों के बीच अनिवार्य सहमति की बाध्यता रहती है।

    महासंघ ने बताया कि इस व्यवस्था के कारण दोनों राज्यों के लगभग 6 लाख से अधिक पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को महंगाई राहत एवं अन्य देयकों का भुगतान समय पर नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले लगभग 25 वर्षों से यह समस्या लगातार बनी हुई है और बार-बार निवेदन किए जाने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। छत्तसगढ़ राज्य में लगभग डेढ़ लाख पेंशनर और पेंशनर प्रभावित है

    महासंघ ने सांसद से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण विषय को संसद में तारांकित प्रश्न, अतारांकित प्रश्न तथा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया जाए, ताकि केंद्र सरकार इस विषय पर स्पष्ट निर्णय लेते हुए आवश्यक संशोधन की दिशा में कदम उठाए।

    संगठन की मांग है कि अधिनियम की धारा 49(6) में संशोधन अथवा विलोपन कर दोनों राज्यों को स्वतंत्र रूप से पेंशन एवं महंगाई राहत के भुगतान का अधिकार प्रदान किया जाए, जिससे पेंशनरों को समय पर उनका वैधानिक लाभ मिल सके।

    सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पेंशनरों से जुड़े इस जनहितैषी विषय को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा में उठाया जाएगा और केंद्र सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार

    August 25, 2026

    रायपुर- मोहल्ले वासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा किया बरामद, ड्राइवर फरार…

    August 25, 2026

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.