Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत ,मां की गोद में आने से पहले ही दुनिया छोड़ गई ,वॉर्मर मशीन बनी मासूम की चिता…
    मुख्य समाचार

    नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत ,मां की गोद में आने से पहले ही दुनिया छोड़ गई ,वॉर्मर मशीन बनी मासूम की चिता…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर: डॉक्टर्स को जीवन रक्षक सेवा कहा जाता है, लेकिन जब अस्पताल की लापरवाही किसी मासूम की जान ले ले, तो व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं. कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना बिठूर के ब्रह्म नगर स्थित राजा हॉस्पिटल की है, जिसका संचालन डॉ. विवेक मिश्रा द्वारा किया जाता है. जानकारी के अनुसार, रविवार को अस्पताल में एक गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया था. परिवार में पहली संतान के रूप में एक कन्या का जन्म हुआ, जिससे घर में खुशी का माहौल था.

    NICU के वॉर्मर में रखा गया नवजात, हुआ शॉर्ट सर्किट

    जन्म के तुरंत बाद नवजात बच्ची को निगरानी और शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड स्थित वॉर्मर मशीन में रखा गया. परिजनों को उम्मीद थी कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ होकर जल्द घर लौटेंगे. इसी दौरान अचानक वॉर्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया और मशीन में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. वॉर्मर में लेटी नवजात बच्ची आग की चपेट में आ गई.

    चंद घंटों में बुझ गई नन्ही जान

    अस्पताल स्टाफ और परिजनों की नजर पड़ने तक बच्ची गंभीर रूप से झुलस चुकी थी. उसे बचाने की कोशिशें की गईं, लेकिन चंद घंटों पहले जन्मी मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा इसलिए भी ज्यादा मार्मिक है क्योंकि मृत नवजात अपने माता‑पिता की पहली संतान थी. जिस घर में किलकारियां गूंजनी थीं, वहां मातम पसर गया. परिजनों का रो‑रोकर बुरा हाल है.

    परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप

    घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का सही से पालन किया जाता और मशीनों की नियमित जांच होती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.