Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण और ‘बाजीराव’ रणवीर सिंह के घर एक बार फिर गूंजने वाली है खुशियों की किलकारी…
    मनोरंजन

    बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण और ‘बाजीराव’ रणवीर सिंह के घर एक बार फिर गूंजने वाली है खुशियों की किलकारी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं. उनकी फ्रेंचाइजी फिल्म ने जहां 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं एक्टर ने एक और गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कर दी है. दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को खुश खबरी दी है. उन्होंने नजर ना लगने वाली इमोजी के कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें रणवीर और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए दिख रही हैं. फोटो देखते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है. 

    दीपिका पादुकोण बनेंगी दूसरी मां

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली मुलाकात 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली और 6 साल डेट करने के बाद कपल ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी. वहीं सितंबर 2024 में कपल बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम दुआ रखा है. वहीं अब वह दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने के लिए तैयार है, जिसके ऐलान के बाद सेलेब्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में मनीष पॉल का नाम भी शामिल हो गया है. वहीं फैंस का कहना है कि अब दुआ को भी भाई या बहन मिल जाएगी. 

    रणवीर सिंह के लिए धुरंधर चल रहा साल

    रणवीर सिंह के लिए 2026 लाजवाब चल रहा है, जिसकी शुरुआत 5 दिसंबर 2025 को आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर की रिलीज से हुई. फिल्म ने 1300 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था. वहीं अब 19 मार्च 2026 को फिल्म का दूसरा पार्ट धुरंधर द रिवेंज रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने काफी सराहा है. वहीं फिल्म ने 1700 करोड़ का कलेक्शन केवल 26 दिनों में हासिल कर लिया है. 

    दीपिका करेंगी पर्दे पर वापसी

    2025 में दीपिका पादुकोण की कोई नहीं फिल्म रिलीज नहीं हुई. जबकि आखिरी बार वह कल्कि 2898AD में नजर आई थीं. हालांकि 2025 में वह 8 घंटे शिफ्ट कॉन्ट्रोवर्सी के लिए चर्चा में रहीं. इसके अलावा अल्लू अर्जुन के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म राका है, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन? एक्टर ने खुद बताया सच

    June 9, 2026

    नहीं रहे नेशनल अवॉर्ड विनर… ‘कॉमेडी किंग’ के निधन से कई सितारों की आंखें हुईं नम

    June 8, 2026

    दिल का दौरा पड़ने से हरियाणवी सिंगर Pepsi Sharma ने 38 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    June 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.