Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर-मिचेल के शतक से जीता न्यूजीलैंड, राहुल के शतक पर फिरा पानी
    खेल

    सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर-मिचेल के शतक से जीता न्यूजीलैंड, राहुल के शतक पर फिरा पानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेरेल मिशेल की शतकीय पारी ने केएल राहुल की 8वें वनडे सेंचुरी पर पानी फेरते हुए राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में हुए सीरीज के दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हरा दिया. मेहमान टीम की इस जीत से सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है और इंदौर में होने वाला मुकाबला अब निर्णायक हो गया है. यह न्यूजीलैंड का भारतीय सरजमीं पर वनडे में सबसे बड़ा सफल रन चेज है. 

    भारत से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी. हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज की कसी हुई गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने 46 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर क्रीज पर आए डेरेल मिशेल ने विल यंग के साथ तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की. डेरेल मिशेल ने क्रीज पर आने के बाद पहले तेजी से स्कोरबोर्ड चलाकर डॉट गेंद से बने दवाब को कम किया. विल यंग शतक से चूक गए और 87 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मिशेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. डेरेल मिशेल ने 117 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े. 

    इससे पहले, केएल राहुल की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने राजकोट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 का लक्ष्य दिया है. भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन  इसके बाद जब विकेट गिरा तो टॉप ऑर्डर संभल नहीं पाया. भारत को 70 के स्कोर पर पहला झटका लगा था और इसके बाद भारत ने 118 के स्कोर पर रोहित  शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे.

    हालांकि, इसके साथ केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की. जडेजा 27 रन बनाकर लौटे. फिर राहुल ने नितीश कुमार रेड्डी के साथ 57 रनों की साझेदारी कर भारत का स्कोर 250 पार पहुंचाया. भारत के लिए केएल राहुल ने 92 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के के दम पर नाबाद 112 रन बनाए. जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली.

    ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    भारतीय प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

    न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउलक्स, जेडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आईसीसी बोर्ड चुनाव में डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा चुनाव हारे

    July 9, 2026

    दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म, वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती

    July 8, 2026

    दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.