धमतरी। धमतरी में सोमवार को लगे जनदर्शन में एक अनोखा मामला सामने आया. एक निलंबित शिक्षक ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है. उसकी इतनी ही गलती है कि उसने स्कूल में गुड़ाखू घिसने वाले हेडमास्टर का वीडियो बना कर विभाग में शिकायत की थी.पीड़ित शिक्षक हनुमंत सिन्हा ने बताया कि वो बरबाँधा स्कूल में हिंदी और संस्कृत विषय पढ़ाते हैं. स्कूल के प्राइमरी और मिडिल स्कूल के हेडमास्टर रोजाना स्कूल में ही गुड़ाखू घिसते रहते थे, जिसका उसने वीडियो बनाकर विभाग में शिकायत की थी. शिक्षक ने बताया कि गुड़ाखू घिसने वालों पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टे उसे ही शिकायत करने पर अधिकारी ने निलंबित कर दिया. धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने शिकायत को गंभीर बताते हुए जाँच की बात कही है.
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

