Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए… शुभांशु की अंतरिक्ष में सफल उड़ान पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी बधाई
    BREKING NEWS

    भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए… शुभांशु की अंतरिक्ष में सफल उड़ान पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी बधाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा में ऐतिहासिक छलांग लगा दी है.  फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रॉकेट की लॉन्चिंग पूरी तरह सफल रही है.  SpaceX का फाल्कन 9 रॉकेट शुभांशुद शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के Axiom-4 मिशन को लेकर  निकल चुका है. पूरा देश उनको बधाई दे रहा है. पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डॉ. जितेंद्र सिंह समेत तमाम नेताओं ने सफल लॉन्चिंग के लिए पूरी टीम को बधाई दी है.  उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए इस मिशन को लेकर खुशी जाहिर की है.

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शुभांशु और अमेरिका, पोलैंड और हंगरी से एक्सिओम मिशन 4 के उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने यह साबित कर दिया कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है.

    देश उत्साहित और गर्वित महसूस कर रहा

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भारत के लिए एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है. पूरा देश सितारों की एक भारतीय की यात्रा से उत्साहित और गर्वित महसूस कर रहा है. शुभांशु और अमेरिका, पोलैंड और हंगरी से एक्सिओम मिशन 4 के उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने यह साबित कर दिया कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है.

    शुभांशु और उनके अन्य साथियों को बधाई

    पीएम मोदी ने अंतरिक्ष में सफल उड़ान भरने के लिए शुभांशु और उनके अन्य साथियों को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं. वे अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं. उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं.

    बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने दी शुभकामनाएं

    पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्सिओम मिशन 4 के लॉन्च पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लॉन्च के साथ ही भारतीय तिरंगा सितारों के बीच लहराने लगा है. अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्स-4 मिशन में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की भागीदारी एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है, जो वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की बढ़ती उपस्थिति और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग की भावना का प्रमाण है. एक्स-4 के पूरे चालक दल को सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं.

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला द्वारा संचालित Axiom4Mission के शुभारंभ पर कहा कि यह भारत के विकसित भारत के शिखर पर पहुंचने का अग्रदूत है. 

    अंतरिक्ष में शुभांशु शुक्ला की सफल उड़ान

    बता दें कि Axiom4Mission ने अमेरिका के फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी. इस मिशन का संचालन भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं. क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट पर एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा कर रहा है.  इस मिशन का नेतृत्व अमेरिका की कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जिसमें भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मिशन पायलट हैं और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू और पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन विशेषज्ञ हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    सहारनपुर के किसान ने उगाया जादुई आम का पेड़ जो देता है 12 महीने फल…

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.