Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंसर से जंग जीतने के बाद राजश्री देशपांडे ने शेयर की सर्जरी के निशान की खूबसूरत तस्वीर
    • अमेरिकी सेना ने ट्रंप को बताया ईरान पर ‘अंतिम प्रहार’ का प्लान, राष्ट्रपति के पाले में गेंद
    • Motorola ने उतारे लंबी बैटरी वाले नये स्मार्टफोन्स…
    • एक फेफड़ा खराब हो जाए तो क्या इंसान जिंदा रह सकता है?
    • रिकॉर्ड उछाल, GST Collection अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा
    • दिल्ली का जयपुर में RR से होगा मुकाबला
    • कान्हा में ‘साइलेंट किलर’ का हमला?9 दिनों में पूरा बाघ परिवार खत्म..! बाघिन और 4 शावकों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग
    • महाराष्ट्र में बड़ा हादसा :सैकड़ों टन वजनी क्रेन सीधे बाइक पर गिरी, कांस्टेबल की कुचलकर मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“गाड़ी में गड़बड़ है ममता कुछ लेकर आई हैं”, BJP ने TMC के वाहन को रोककर EVM से छेड़छाड़ का लगाया आरोप,
    राष्ट्रीय

    “गाड़ी में गड़बड़ है ममता कुछ लेकर आई हैं”, BJP ने TMC के वाहन को रोककर EVM से छेड़छाड़ का लगाया आरोप,

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बंगाल में एग्जिट पोल आने के बाद अब ईवीएम को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उस समय तनाव बढ़ गया जब बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के एक वाहन को रोक दिया। BJP कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वाहन में संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है।

    एक बीजेपी कार्यकर्ता ने दावा किया कि गाड़ी में कुछ गड़बड़ है। ममता बनर्जी कुछ लेकर आई हैं, इस गाड़ी को आगे नहीं जाने देंगे। वहीं दूसरे कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि TMC डुप्लीकेट मशीनें लगाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश कर सकती है और सवाल उठाया कि काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC का वाहन क्या कर रहा है।

    स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची सीएम ममता बनर्जी

    मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को लेकर प्रदेश में सियासी पारा हाई है। आधी रात को सीएम ममता बनर्जी कोलकाता स्थित स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच गई और EVM की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों से मशीनों में छेड़छाड़ की शिकायतें मिली हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि जब मैंने CCTV में देखा तो खुद निरीक्षण के लिए आई। शुरू में केंद्रीय बलों ने मुझे अंदर जाने से रोका, लेकिन नियमों के अनुसार उम्मीदवार और उनके एजेंट को स्ट्रॉन्ग रूम तक जाने की अनुमति होती है।

    उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग पर भी पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि TMC को एकतरफा कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर EVM या मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश हुई तो उनकी पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी।

    बंगाल में हुआ रिकॉर्डतोड़ मतदान

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में रिकॉर्ड 91.66% मतदान दर्ज किया गया, जो आज़ादी के बाद सबसे अधिक बताया जा रहा है। हालांकि, मतदान के दौरान TMC और BJP के बीच सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली। एग्जिट पोल्स की बात करें तो कई सर्वे में BJP को बढ़त दिखाई गई है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के अनुसार 294 सीटों वाली विधानसभा में BJP को 150-160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि TMC को 30-40 सीटों तक सिमटने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कान्हा में ‘साइलेंट किलर’ का हमला?9 दिनों में पूरा बाघ परिवार खत्म..! बाघिन और 4 शावकों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

    May 1, 2026

    बरगी बांध पर क्रूज हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अभी भी लापता,मां के सीने से लिपटा मिला 4 साल के बच्चे का शव…

    May 1, 2026

    शाहजहांपुर में तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत दो मासूमों की मौत

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.