Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»सूरज बड़जात्या की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा…
    मनोरंजन

    सूरज बड़जात्या की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और विवाह जैसी फिल्में के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने गुरुवार शाम मुंबई में अपनी बेटी ईशा बड़जात्या और उनके पति अभिषेक के लिए एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया. उनका वेडिंग रिसेप्शन JW मैरियट मुंबई जुहू में रखा गया. इस रिसेप्शन पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगा. सलमान खान, आमिर खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और अनुपम खेर जैसे सितारे इस मौके पर पहुंचे और जोड़े को आशीर्वाद दिया. बता दें कि पिता सलीम खान के अस्पताल में एडमिट होने के बाद ये पहला मौका है जब सलमान पब्लिकली स्पॉट किए गए हैं.

    ईशा बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में सबसे पहले पहुंचने वालों में सलमान खान  ही थे, जिन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच स्टाइलिश एंट्री की. सलमान का सूरज बड़जात्या के साथ लंबे समय से प्रोफेशनल रिश्ता रहा है. उनकी जोड़ी आइकॉनिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के साथ पहली बार हिट हुई थी, और फिर सिलसिला चलता ही गया. सूरज ने ही सलमान को प्रेम नाम दिया था, जो उनके लिए लकी साबित हुआ.

    दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर ने वेन्यू पर पैपराजी के लिए साथ में पोज़ दिया. इस मौके पर दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे थे.

    बेटे जुनैद के संग पहुंचे आमिर खान

    आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए। बाप-बेटे की इस जोड़ी ने पार्टी में खुशी-खुशी कैमरों के सामने पोज दिया। इस मौके के लिए, आमिर ने एक डार्क सूट के साथ ब्लू शर्ट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ट्राउजर पहना था। वहीं, जुनैद ने पारंपरिक लुक चुना और गहरे नीले रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहना।

    अपने सिग्नेचर अंदाज में दिखीं रेखा

    रेखा अपने सिग्नेचर और शानदार अंदाज में इस पार्टी में पहुंची। उन्होंने ग्रीन, सुनहरे और बेज रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। रेखा ने वहां मौजूद फोटोग्राफरों को जमकर पोज भी दिए।

    रानी मुखर्जी भी हुईं शामिल

    इस पार्टी में रानी मुखर्जी ने भी शिरकत की। ईशा बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट और डार्क ग्रीन कलर का सूट पहना था। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    पिता संग पहुंचे विकी कौशल

    फिल्म इंडस्ट्री की कई और जानी-मानी हस्तियां भी इस इवेंट में नजर आईं, जिनमें विकी कौशल भी शामिल थे। विकी इस रिसेप्शन पार्टी में अपने पिता श्याम कौशल के साथ में आए थे। विकी बेज रंग के सूट में बहुत स्मार्ट लग रहे थे।

    ये सितारे भी हुए शामिल

    तब्बू, राजकुमार हिरानी, सोनू सूद, सुप्रिया पाठक, इम्तियाज़ अली, उदित नारायण, सिद्धांत चतुर्वेदी, सोनाली बेंद्रे, शरवरी, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन, बोमन ईरानी, सनी देओल, शान, बोनी कपूर और दिलीप जोशी जैसी कई और मशहूर हस्तियां भी इस जश्न में शामिल होती नजर आईं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.