Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पंचायत भवन में जबरदस्त बवाल चले लाठे-डंडे और ईंट-पत्थर -जलेबी को लेकर विवाद…
    राष्ट्रीय

    पंचायत भवन में जबरदस्त बवाल चले लाठे-डंडे और ईंट-पत्थर -जलेबी को लेकर विवाद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार : जहानाबाद से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां गणतंत्र दिवस समारोह के बाद ‘जलेबी’ को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे तक चले. 4 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. इतना ही नहीं, जिस पंचायत भवन में ये सब हो रहा था, उसके मुखिया को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी. ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोग जलेबी चुराकर भागने लगे.

    ये मामला पसरबिगहा थाना क्षेत्र के गोनवां पंचायत भवन का है. बताया जा रहा है कि पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह ने पंचायत भवन में झंडा फहराया. गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुखिया की तरफ से एक क्विंटल जलेबी की व्यवस्था की गई ती. इसी दौरान पंचायत के कुछ शरारती लोग जलेबी लेकर भागने लगे तो सारा बवाल खड़ा हो गया.

    बताया जा रहा है कि समारोह के बाद गांव वालों को बांटने के लिए 1 क्विंटल जलेबी मंगवाई गई थी. झंडा फहराने के बाद ही कुछ लोग जलेबी लेकर भागने लगे. जब मुखिया के समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मामला अचानक उग्र हो गया. इसके बाद गांव के लोग लाठी-डंडे और ईट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए. बात इतनी बिगड़ गई कि मुखिया अमरनाथ सिंह को किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी.

    इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से गांव वाले लड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में पंचायत भवन परिसर में खड़ी चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. मुखिया अमरनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि झंडा फहराने के बाद जलेबी को लेकर हुए विवाद में उन पर जानलेवा हमला किया गया.

    इस बीच पुलिस को भी इस पूरे मामले की सूचना दे दी गई है. मौके पर पहुंचकर पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.