Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सऊदी अरब के एम्यूजमेंट पार्क में मच गई चीख-पुकार
    BREKING NEWS

    सऊदी अरब के एम्यूजमेंट पार्क में मच गई चीख-पुकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सऊदी अरब  ।  ताइफ के पास एक मनोरंजन पार्क में एक झूला हवा से जमीन पर गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना 31 जुलाई को हाडा क्षेत्र के ग्रीन माउंटेन पार्क में हुई थी और इसमें कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं। द खलीज टाइम्स के अनुसार लोग पार्क में ‘360 डिग्री’ सवारी का आनंद ले रहे थे। झूला पेंडुलम की तरह आगे-पीछे झूल रहा था, तभी अचानक बीच में यह जमीन पर आ गिरा। 
    वीडियों में लोग झूले का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। अचानक तेज आवाज होती है और झूला जमीन पर आ गिरता है। झूले में सवार लोग चीखते-चिल्लाते हुए, प्रार्थना करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस हादसे का वीडियो देखने में ही भयावह नजर आ रहा है।
    शुरू की गई जांच
    प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि तेज गति से झूले का खंभा पीछे की ओर मुड़ा और दूसरी तरफ खड़े कुछ लोगों को जा लगा। कुछ लोग गिरते समय झूले पर बैठे हुए थे। सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं ने घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया दी, जबकि संबंधित अधिकारियों ने खराबी का सटीक कारण जानने के लिए तत्काल जांच शुरू कर दी है।
    पार्क में चल रहा है सुरक्षा निरीक्षण का काम
    घटना के बाद घायल हुए लोगों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झूला इतनी जोर से टूटा कि कई लोग हवा में उछल गए। फिलहाल,  मनोरंजन पार्क में इस तरह की गतिविधि को बंद कर दिया गया है और पूरे पार्क में सुरक्षा निरीक्षण चल रहे हैं। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा क्यों हुआ जिससे भविष्य में इस तरह ही दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    दिल्ली में भी हुआ था हादसा
    इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इस साल की शुरुआत में दिल्ली में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जब दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा के पास फन एन फूड वाटर पार्क में रोलर कोस्टर की सवारी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 24 वर्षीय प्रियंका नाम की महिला सीट बेल्ट की खराबी के कारण सवारी से गिर गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.