Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
    • आज 16 अगस्त को शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में होगा शिव रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा का आयोजन
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    • IND vs SL : पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा…
    • 5 घंटे से पानी में पड़े ‘शव’ निकालने पहुंची पुलिस, फिर हुआ फिल्मी ट्विस्ट, निकालने गए तो उठकर बैठा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    • सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…
    • वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»डिस्प्ले के मामले में नंबर-1 हैं ये 5 स्मार्टफोन्स
    तकनीकी

    डिस्प्ले के मामले में नंबर-1 हैं ये 5 स्मार्टफोन्स

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या सोशल मीडिया तक ही नहीं रह गया है. लोग फोन पर HDR वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं, फोटो एडिट करते हैं और घंटों स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में डिस्प्ले की ब्राइटनेस पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है. अगर फोन की स्क्रीन तेज धूप में भी साफ दिखाई दे, तो उसका इस्तेमाल काफी आसान और बेहतर हो जाता है. हालांकि, कंपनियां अपने स्मार्टफोन की ब्राइटनेस को लेकर बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन असली एक्सपीरियंस इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलता है. अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें शानदार डिस्प्ले के साथ धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी मिले, तो यहां 2026 के कुछ सबसे बेहतरीन ऑपशंस दिए गए हैं.

    OnePlus 15

    अगर आप गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीमीडिया के लिए दमदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो OnePlus 15 एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कंपनी ने इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स बताई है, जबकि नॉर्मल इस्तेमाल में यह करीब 3,120 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है. इसके अलावा फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7,300mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, 50MP ट्रिपल कैमरा और IP66, IP68 व IP69K रेटिंग भी मिलती है.

    Vivo X300

    अगर आपकी पहली प्रायोरिटी सबसे ब्राइट डिस्प्ले और शानदार कैमरा है, तो Vivo X300 एक दमदार ऑप्शन है. इसमें 6.31 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का दावा किया है, जबकि असल में इसकी ब्राइटनेस करीब 3,340 निट्स तक है. फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 200MP ZEISS कैमरा, 6,040mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 5 साल तक Android अपडेट का सपोर्ट मिलता है.

    OPPO Find X9 Pro

    वहीं अगर आप प्रीमियम डिजाइन के साथ बेहतरीन स्क्रीन और कैमरा चाहते हैं, तो OPPO Find X9 Pro भी बढ़िया ऑप्शन है. इसमें 6.78 इंच LTPO AMOLED ProXDR डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स बताई है, जबकि नॉर्मल इस्तेमाल में यह करीब 3,100 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है.
    फोन में MediaTek Dimensity 9500, 7,500mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 200MP Hasselblad पेरिस्कोप कैमरा मिलता है.

    Google Pixel 10 Pro XL

    अगर आपको शानदार कैमरे के साथ नेचुरल कलर और बेहतरीन डिस्प्ले चाहिए, तो Google Pixel 10 Pro XL अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 6.8 इंच Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,300 निट्स है. फोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर, 16GB RAM, 5,200mAh बैटरी, 45W चार्जिंग, Qi2 वायरलेस चार्जिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.

    Xiaomi 17T

    अगर आप डिस्प्ले, बैटरी और कैमरे का अच्छा बैलेंस चाहते हैं, तो Xiaomi 17T भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है. कंपनी ने 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का दावा किया है, जबकि नॉर्मल इस्तेमाल में यह करीब 3,300 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है. फोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर, 12GB RAM, 6500mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग और Leica कैमरा सिस्टम दिया गया है.

    कौन-सा स्मार्टफोन खरीदें?

    अगर आपकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी शानदार डिस्प्ले है, तो इस लिस्ट में शामिल सभी स्मार्टफोन बेहतरीन ऑप्शन हैं. OnePlus 15 गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए, Vivo X300 कैमरा और डिस्प्ले के लिए, OPPO Find X9 Pro प्रीमियम डिजाइन और कैमरे के लिए, Google Pixel 10 Pro XL क्लीन सॉफ्टवेयर और बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस के लिए, जबकि Xiaomi 17T शानदार फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी पैकेज के तौर पर अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, आखिर में वही स्मार्टफोन चुनें, जो आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर बैठता हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक OTP से कैसे जानें पूरी कॉल हिस्ट्री?

    August 14, 2026

    Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लांच, कीमत और फिचर्स

    August 13, 2026

    Redmi का 9,210 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, 8GB RAM भी

    August 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.