Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़
    • हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • BREAKING:पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
    • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी से 11 कर्मियों की भावभीनी विदाई
    • खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
    • महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»NCR के इस जिले में चार दिन बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ेंगे काम
    राष्ट्रीय

    NCR के इस जिले में चार दिन बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ेंगे काम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली | NCR के बुलंदशहर जिले में चार दिनों तक बैंक की शाखाएं बंद रहने वाली हैं। अगर किसी को बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो आज ही उसे बैंक जाकर पूरा करने की सलाह दी गई है। बैंक बंद रहने पर उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो बैंक की ब्रांच में जाकर पासबुक अपडेट कराना या पैसों का जरूरी लेनदेन करवाना चाहेंगे। हालांकि बैंक प्रशासन ने कहा है कि एटीएम में पर्याप्त पैसे रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को नकद निकालने में दिक्कत न हो। फिर भी छुट्टियां लगातार और लंबी होने की वजह से एटीएम पर भीड़ बढ़ने और कैश जल्दी खत्म होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    कब से कब तक बंद रहने वाले हैं बैंक?

    बुलंदशहर में 24 जनवरी से बैंक बंद रहने वाले हैं। 24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। 25 जनवरी को रविवार को छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अवकाश रहने वाला है। उसके बाद 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रहने वाली है, जिसकी वजह से एक दिन और बैंक नहीं खुलेंगे। इन सब कारणों की वजह से चार दिन तक बैंक की सेवाएं बंद रहने वाली हैं, जिससे बहुत सारे जरूरी काम अटक सकते हैं।

    हड़ताल क्यों की जा रही है?

    बैंक कर्मचारी यह हड़ताल अपनी पुरानी और लंबे समय से अटकी हुई मांगों को लेकर कर रहे हैं। यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुण वीर तोमर ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने हफ्ते में सिर्फ पांच दिन काम होने की मांग को लेकर पत्र दिया था। इसी मांग के चलते यूएफबीयू से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी संगठन 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी जरूरी मांगें बहुत समय से अटकी हुई हैं। सरकार ने उन मांगों पर कोई साफ फैसला नहीं लिया है, इस वजह से मजबूरी में कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ रहा है।

    मांगे पूरी नहीं होने पर सख्त रुख

    बैंक यूनियन के अनुसार, नेशनल लेवल पर इस हड़ताल को लेकर विचार विमर्श जारी है। सरकार के पास सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट बढ़ा देने और शनिवार की छुट्टी रखने की मांग के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है और उनकी बातें नहीं सुन रही है। कर्मचारियों ने साफ कह दिया है कि अगर तय किए गए समय तक किसी तरह का फैसला नहीं लिया जाता है तो 27 जनवरी को हर हालत में हड़ताल होगी और इसका सीधा असर बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला पहलवानों के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा-‘उन्होंने मुझे मशहूर कर दिया’

    August 31, 2026

    समुद्र की गहराइयों में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना में कमीशन हुआ INS निपुण

    August 31, 2026

    PM मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे में रिश्तों को मिली नई मजबूती, महत्वपूर्ण खनिजों और यूरेनियम पर समझौता, UPI भी होगा शुरू

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.