Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»AC का ये मोड बारिश में करेगा कमाल, उमस भी करेगा दूर… 
    तकनीकी

    AC का ये मोड बारिश में करेगा कमाल, उमस भी करेगा दूर… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है. एक दिन कड़कड़ाती धूप तो दूसरे दिन झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. ज्यादातर जगहों में तो तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो रही है. हालांकि, बारिश होने से गर्मी से भले थोड़ी राहत मिल जाए, लेकिन उमस लोगों की परेशानी बढ़ा देती है. ऐसे में पंखे और कूलर से राहत मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में एयर कंडीशनर (AC) ही एक ऐसा ऑप्शन है जो न सिर्फ ठंडी हवा देता है, बल्कि कमरे की नमी को भी कम करता है.

    हालांकि, कई लोग उमस से बचने के लिए AC का टेंपरेचर जरूरत से ज्यादा कम कर देते हैं, जिससे बिजली बिल तेजी से बढ़ने लगता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि AC में एक खास मोड भी होता है, जो बारिश के दिनों में ज्यादा असरदार साबित होता है. यह मोड न सिर्फ कमरे की नमी कम करता है, बल्कि कम बिजली खर्च में बेहतर आराम भी देता है. आइए जानते हैं इस के बारे में.

    बारिश में कौन से मोड पर चलाना चाहिए AC?

    AC के रिमोट में कई मोड्स के ऑप्शन मिलते हैं, जो अलग-अलग समय और मौसम से काम करते हैं. जिस तरह से ज्यादा गर्मी के लिए Cooling Mode होता है और ठंड के लिए Hot Mode, ठीक वैसे ही उमस और बारिश के लिए भी एसी के रिमोट में एक ऑप्शन होता है. इस मोड का नाम Dry Mode है, जो रिमोट में आमतौर पर पानी की बूंद (Water Drop) के निशान से दिखाया जाता है. बारिश के दिनों के लिए यह मोड बेहद काम का होता है.

    क्या काम करता है Dry Mode?

    Dry Mode कमरे की हवा से अतिरिक्त नमी को कम कर देता है. इस मोड में एसी का कंप्रेसर लगातार नहीं चलता, बल्कि जरूरत के हिसाब से ऑन-ऑफ होता रहता है. इससे न सिर्फ कमरे में आरामदायक और हल्की ठंडक महसूस होती है, बल्कि कमरे में फैली नमी की बदबू को भी कम कर देता है. इतना ही नहीं, कमरे की हवा की क्वालिटी में भी सुधार होता है. साथ ही यह मोड कमरे की दीवारों और फर्नीचर पर नमी के कारण होने वाले नुकसान को भी कम करने में मदद करता है.

    Dry Mode से बिजली बिल भी आएगा कम

    AC का Dry Mode न केवल उमस से छुटकारा देता है, बल्कि बिजली बिल भी कम करता है. क्योंकि, जब हम एसी ड्राई मोड में चलाते हैं, तो एसी सिर्फ कमरे से नमी को कम करने पर फोकस करता है और इससे कंप्रेसर कम समय के लिए चलता है. कंप्रेसर के कम चलने के कारण बिजली की खपत भी कम हो जाती है. यही वजह है कि बारिश में एसी को Dry Mode पर चलाना ज्यादा असरदार और किफायती माना जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Redmi Turbo 5 के फीचर्स हुए कन्फर्म, इसमें क्या मिलेगा खास

    June 14, 2026

    8000mAh बैटरी, 13MP सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Pova 8 लांच

    June 13, 2026

    अनलिमिटेड 5G डेटा रहेगा या होगा बंद?

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.