Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
    • उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
    • कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
    • बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
    • फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
    • सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
    • पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
    • डाबर पर FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट, उठा लोगों का भरोसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»रायपुर»रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी…
    रायपुर

    रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर –  राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात एक प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मुख्य मार्ग सहित आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार यह पाइपलाइन शहर की विभिन्न पानी टंकियों तक जलापूर्ति पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण लाइन है। पाइप फटने के बाद तेज बहाव के कारण सड़क पर पानी भर गया और वाहन चालकों व राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हुई। वेदही अस्पताल की गली सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और निगम प्रशासन को दी गई थी, लेकिन देर रात तक मरम्मत दल मौके पर नहीं पहुंचा। इससे पानी की बर्बादी लगातार होती रही और समस्या बढ़ती गई।

    पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव

    August 4, 2026

    ​छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’

    August 4, 2026

    वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.