Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
    • निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के खड़े ट्रक से टकराने से 2 बच्चों समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे रहे लोग 
    मुख्य समाचार

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के खड़े ट्रक से टकराने से 2 बच्चों समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे रहे लोग 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kanpur News: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के खड़े ट्रक से टकराने से 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि परिवार हरियाणा के सिरसा से बिहार जा रहा था। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो चालक दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा और वाहन खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। राहगीरों की सूचना पर महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव दल ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि घायलों को पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया। मृतकों में 10 वर्षीय लड़का, 14 वर्षीय लड़की और 45 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सर्विस लेन पर खड़ा था और दुर्घटना के समय उसका चालक वाहन में मौजूद था। आरोप है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस के प्रतिक्रिया वाहन ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करने, घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर

    July 13, 2026

    निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत

    July 13, 2026

    हिंदू महिला का पीछा और छेड़छाड़ करने का आरोपी मोहम्मद अली गिरफ्तार

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.