Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»टिम पेन की हुई वापसी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
    BREKING NEWS

    टिम पेन की हुई वापसी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. इस सीरीज की शुरुआत 4 जुलाई से डार्विन में श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज से होगी. डार्विन में श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के कोचिंग समूह में टिम पेन के साथ राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कोच एडम ग्रिफिथ, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के सहायक कोच स्कॉट प्रेस्टिज और नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के पाथवे और डेवलपमेंट कोच ट्रेंट कीप शामिल होंगे.

    राष्ट्रीय टीमों के सीए कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने टिम पेन के ऑस्ट्रेलिया ए के मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि टिम पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं और अब इस भूमिका में भविष्य के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को निखारने के लिए अपने पैशन और आधुनिक कोचिंग अनुभव का उपयोग करेंगे. टिम का समृद्ध खेल और कोचिंग अनुभव उभरते खिलाड़ियों को अगले स्तर तक ले जाने में महत्वपूर्ण होगा.

    पेन ने 2009 और 2021 के बीच राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. वह ऑस्ट्रेलिया ए और एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए अपनी कोचिंग प्रतिबद्धताओं के अलावा आगामी सत्र में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को कोचिंग सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे. उन्होंने पिछले दो वर्षों के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया ए पुरुष कार्यक्रम के साथ सहायक क्षमता में काम किया है और गत दिसंबर में भारत के खिलाफ पीएम इलेवन को कोचिंग दी थी.

    इस बीच गैर-अनुबंधित बाएं हाथ के स्पिनर जेडेन जेह को भी डार्विन में श्रीलंका के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए की टीम में शामिल किया गया है. जेह ने पिछले सीजन में एसीटी के खिलाफ अपने पहले सेकंड इलेवन मैच में 27 रन देकर पांच विकेट लिए थे. उसके बाद जंक्शन ओवल में हुए मैच में ग्लेन मैक्सवेल को बाउंड्री पर कैच आउट कराया था. उन्होंने साउथ ब्रिसबेन के लिए प्रीमियर क्रिकेट में 27 विकेट लिए हैं और 465 रन बनाए हैं.

    श्रीलंका ए सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम कुछ इस प्रकार है

    सैम इलियट, मैट गिलकेस, ब्राइस जैक्सन, जेडेन जेह, कैम्पबेल केलावे, नाथन मैकस्वीनी, जैक निस्बेट, मिच पेरी, कर्टिस पैटरसन, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, जेसन संघा, लियाम स्कॉट, बिली स्टैनलेक, हेनरी थोर्नटन और जेक वेदरल्ड.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती

    July 26, 2026

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ,प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री.बोले- कर्तव्य और विनम्रता से निभाऊंगा जिम्मेदारी…

    July 26, 2026

    दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.