Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेशावर शहर में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; घायलों में कई की हालत नाजुक…
    • छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना,पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास
    • महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…
    • विश्व खाद्य दिवस विशेष: खेत से बाजार तक ही नहीं, खेत से मूल्य संवर्धन तक
    • छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा में बड़ा फेरबदल,कर्मचारियों के बदले प्रभार; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
    • जनजातीय क्षेत्रों में तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, ‘हमें इंसाफ मिला, मुस्कान की बड़ी बेटी को अपनाएंगे, छोटी को नहीं…’, मृतक सौरभ की मां का बयान…
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल 27 सितंबर:वृषभ और कन्या के जीवन में रहेगा सुख-शांति का माहौल, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन
    राशिफल

    आज का राशिफल 27 सितंबर:वृषभ और कन्या के जीवन में रहेगा सुख-शांति का माहौल, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    आज अपने गुस्से और शब्दों पर थोड़ा संयम रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। छोटी-सी बात को लेकर दिया गया तीखा जवाब रिश्तों में अनावश्यक दूरी पैदा कर सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत की प्रशंसा कर सकते हैं। इसलिए आज मानसिक भारीपन महसूस हो सकता है। आराम और आत्म-चिंतन को प्राथमिकता दें, बड़े खर्च के फैसले टाल दें। सेहत भाव में सूर्यदेव आज अकेले विराजमान रहेंगे। दिनचर्या पर ध्यान देने से लाभ होगा। लग्नेश मंगलदेव गुरुदेव के साथ घर भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर रहेगा। आज रविवार को सूर्यदेव का बल विशेष रहेगा।

    वृषभ राशि

    आज कदम-कदम पर थोड़ी सावधानी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को अपने फैसलों और व्यवहार को लेकर विशेष सतर्क रहना चाहिए। थकान महसूस हो सकती है, इसलिए शरीर को आराम देना जरूरी होगा। निवेश के मामले में किसी की बातों में आकर जल्दबाजी न करें और खानपान में भी लापरवाही से बचें। जिम्मेदारियां जरूर रहेंगी, लेकिन आप उन्हें समझदारी के साथ समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।रचनात्मकता भाव में सूर्यदेव की उपस्थिति से प्रेम जीवन में आत्मविश्वास बना रहेगा। आज रविवार को सूर्यदेव का प्रभाव भी विशेष रहेगा।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में राहत महसूस होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला भी आपके पक्ष में आगे बढ़ सकता है। किसी करीबी की आर्थिक मदद करने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए रुके हुए कामों को गति देगा। यात्रा के दौरान बस अपने कीमती सामान को लेकर थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतें।

    कर्क राशि

    आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कई काम उम्मीद से जल्दी पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ बिताया समय रिश्तों में गर्माहट और अपनापन बढ़ाएगा। पिता की किसी बात से नाराजगी हो सकती है, इसलिए जवाब देने के बजाय धैर्य से बात करना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में किसी बड़े बदलाव से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

    सिंह राशि

    आज का दिन भले ही सामान्य रहे, लेकिन आपके लिए समय का सही उपयोग बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। पुराने और अधूरे कामों को निपटाने पर ध्यान दें, इससे मन भी हल्का महसूस होगा। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए किया गया छोटा-सा सरप्राइज रिश्ते में नई मिठास भर देगा। रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है। दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचना ही समझदारी होगी।

    कन्या राशि

    आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे नजर आएंगे। घर में मेहमानों का आगमन माहौल को खुशनुमा बना सकता है और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर रहेंगे, लेकिन आपका आत्मविश्वास कमजोर नहीं होगा। भाग्य का साथ मिलने से कई मुश्किल काम भी आसानी से पूरे होते दिखाई देंगे। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी किसी रुकावट के दूर होने से खुशी का माहौल बनेगा और लंबे समय से चली आ रही चिंता कम होगी।

    तुला राशि

    आज काम का बढ़ता दबाव आपको मानसिक रूप से थोड़ा थका सकता है, लेकिन इसी के साथ अपने व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का मौका भी मिलेगा। अच्छे भोजन और छोटी-छोटी खुशियां आपका मन हल्का करेंगी। संतान के व्यवहार को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, इसलिए जल्द निष्कर्ष निकालने के बजाय प्यार से बात करें। अपनी निजी बातें हर किसी के साथ साझा न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा होने की दिशा में बढ़ सकता है।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं और किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाने से भीतर से शांति और सकारात्मकता महसूस होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। समय और धन दोनों का समझदारी से इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आज आपके सामने आ सकता है।

    धनु राशि

    आज वैवाहिक जीवन में खुशियों और अपनापन बढ़ता हुआ नजर आएगा। जीवनसाथी की सफलता आपको गर्व और खुशी दोनों देगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और पिता भी आपके कामों से प्रसन्न नजर आ सकते हैं। कोई नई उपलब्धि आपके उत्साह को और बढ़ाएगी। विद्यार्थियों का किसी नए कोर्स या विषय की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। दूसरों की कही-सुनी बातों पर तुरंत विश्वास करने के बजाय पहले पूरी सच्चाई जान लेना बेहतर रहेगा।

    मकर राशि

    आज भाई-बहनों का साथ आपको भावनात्मक मजबूती देगा और परिवार में एकता का अनुभव होगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, खासकर बिना सोचे कोई बड़ा खर्च करने से बचें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि सक्रिय रहेंगे तो बेहतर अवसर आपके सामने आएंगे। नौकरी बदलने का विचार मन में जोर पकड़ सकता है। आपके किसी फैसले से परिवार के कुछ लोग असहमत हो सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने के संकेत हैं।

    कुंभ राशि

    आज आर्थिक दृष्टि से दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। आय के नए रास्ते खुलने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होने की संभावना है। दोस्तों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपकी बातों का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार है तो पहले उसकी पूरी योजना तैयार करें। विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलने से उनकी उलझन दूर होगी। संतान के साथ खुलकर दिल की बात करने का सुंदर अवसर मिल सकता है।

    मीन राशि

    आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी रहेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखने से स्थिति संभल जाएगी। लंबे समय से खोई या गुम हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिलने की खुशी मिल सकती है। नया काम शुरू करने से पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह विचार कर लें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके दिन को यादगार बना सकती है, हालांकि पिता की कही कोई बात मन को थोड़ी ठेस पहुंचा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Aaj Ka Rashifal- जानिए 9 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

    October 9, 2026

     कन्या के दायित्व पूरे, तुला की बढ़ेगी व्यस्तता, आज का राशिफल

    October 7, 2026

    गुरु करने जा रहे अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशि वालों के बदलेंगे दिन

    October 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.