Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल-मेष राशि ,महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रयत्न करने का अनुकूल समय
    राशिफल

    आज का राशिफल-मेष राशि ,महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रयत्न करने का अनुकूल समय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    अपने निजी सपनों और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रयत्न करने का अनुकूल समय है। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा‌। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। जो लोग फर्नीचर के बिजनेस से जुड़ा है उनको अच्छा लाभ मिल सकता है।

    वृषभ

    सीखने और सवाल पूछने के लिए अच्छा दिन है। पढ़ाई में नई रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। सेहत के लिए आंखों और नींद का ध्यान रखें। आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    मिथुन

    जल्दबाजी करने से बचें, वरना खामियाजा भुगतना पड सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो शादी के लिए अभी समय अनुचित है कुछ समय इंतजार करना बेहतर रहेगा। नकारात्मक विचार की वजह से आप अपने लक्ष्य भटक सकते हैं, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। कभी-कभी अकेलापन जैसा भी महसूस होगा।

    कर्क

    व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं।

    सिंह

    कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। किसी व्यक्ति पर हद से ज्यादा विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना पैसे और समय की बर्बादी ही देगा।

    कन्या

    जो काम अधूरे थे, उन्हें पूरा करने का अच्छा अवसर मिलेगा। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा। परिवार में किसी बड़े से सीखने को मिलेगा। धन या जेब खर्च को लेकर समझदारी बरतें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन आराम भी ज़रूरी है। आज छोटे कदम भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं।

    तुला

    कुछ लोग आपकी मानहानि करने की परिस्थितियां बना सकते हैं। जो कारोबारी प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का कार्य करते हैं, उन्हें बड़ी डील हाथ लग सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। माता-पिता की ओर से बेहतर सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। तनाव और थकान जैसी स्तिथि रहेगी।

    वृश्चिक

    कला, लेखन या संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में मन लगाने के लिए शांत वातावरण ज़रूरी है। खुद को कम न आँकें। सेहत के लिए आराम करें। आज आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से आप अच्छा दिन बिता पाएंगे।

    धनु

    धन संबंधी मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती पर भारी पड़ सकता है। मन में आज अनजाना डर रहेगा। व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। पेट की जलन तकलीफ दे सकती है। वाहन व भूमि खरीदने का सुखद संयोग भी बन सकता है।

    मकर

    पढ़ाई या किसी प्रोजेक्ट में अलग तरीका अपनाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ बातचीत से नई जानकारी मिलेगी। परिवार में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। जल्दबाज़ी से बचें, खासकर जब कोई फैसला लेना हो। भावनाओं पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन समय पर भोजन करें। आज मेहनत के साथ समझदारी दिखाने से दिन आपके पक्ष में रहेगा।

    कुंभ

    परिवार का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा। पढ़ाई या रचनात्मक काम में मन लगेगा। किसी करीबी की मदद करने से संतोष मिलेगा। बेवजह की चिंता से दूर रहें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ठंडी चीज़ों से बचें। आज अपनी भावनाओं को सही शब्दों में व्यक्त करना आपके लिए लाभकारी होगा।

    मीन

    नेतृत्व से जुड़े कामों में आगे आने का मौका मिलेगा। पढ़ाई में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ध्यान रखें कि दूसरों की बात भी सुनें। सेहत अच्छी रहेगी। आज विनम्रता के साथ आगे बढ़ने से आपकी छवि और मजबूत होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.