Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल – मेष राशि वालों को आज होगा धन लाभ
    राशिफल

    आज का राशिफल – मेष राशि वालों को आज होगा धन लाभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष 

    आज आपको किसी नए घर मकान दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। अपने पिताजी से सलाह लेकर कोई नया काम करेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरेगा, जिससे भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में सदस्यों में यदि आपसी सामंजस्य की कमी थी, तो बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे, जिससे रिश्तो में कड़वाहट अवश्य आएगी।

    वृषभ 

    आज आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपको अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से भी परहेज रखना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपकी टेंशनों को भी बढ़ा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

    मिथुन 

    आप अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें और आपने यदि बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप की है, तो उन पर पूरी निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें बुरी लग सकती है।

    कर्क 

    आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में खूब लगेगा। आप भगवान के भक्ति में लीन रहेंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मनोरंजन करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं।

    सिंह राशि 

    आज आपके मन में यदि किसी काम को लेकर कोई संशय हो, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। माताजी कोई जिम्मेदारी देगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों  से बातचीत कर सकते हैं। आपके खाने पीने के कारण किसी पेट संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

    कन्या 

    आज आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आप अपने आसपास रह रहे लोगों से काम को लेकर यदि कोई सलाह लेंगे, तो वह आपके खूब काम आएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अपने घर कर सकते हैं। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं।

    तुला 

    आपके कामों में भी समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई पुराना लेनदेन आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है।

    वृश्चिक 

    आज का दिन आपके लिए किसी नए काम में हाथ डालने के लिए रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भाई व बहनों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर आगे बढ़ना होगा।

    धनु 

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सताएगी और बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आप घबराएंगे नहीं अपनी योजनाओं को लेकर आप पूरी मेहनत करेंगे। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपको किसी विरोधी कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

    मकर 

    आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। पिताजी की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती हैं। आप किसी से लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें।

    कुंभ 

    बिजनेस में भी आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देंगी और जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक होगी।  आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप धन संबंधित किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

    मीन 

    आपके लिए किसी निर्णय को बहुत ही सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा, क्योंकि आपसे जल्दबाजी के कारण गड़बड़ी हो सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचाना होगा। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।  आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : सूर्य, बुध और चंद्रमा का शक्तिशाली योग, मेष और मिथुन को मिलेगी सफलता

    May 17, 2026

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.