Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
    राशिफल

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष 

    आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कोई पुराना दोस्त आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।

    वृषभ 

    आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। आपको अपनी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ न डालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। भाई- बहनों से आपकी खूब पटेगी।

    मिथुन 

    आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सम्मान बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। यदि आपका कोई काम लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे और आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    कर्क

    आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आप अपने कामों को लेकर काफी मेहनत करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है। आप यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही है।

    सिंह 

    राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की आपके साथ कहासुनी हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। यदि आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान है, तो वह दूर होता दिख रहा है। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी दूसरे के मामले म बेवजह बोलने से बचना होगा।

    कन्या 

    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। कला कौशल में निखार आएगा। आपको किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं और आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है।

    तुला 

    आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में उलझनों से भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चों को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको उनकी सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

    वृश्चिक 

    आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमे  आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आप अपने बिजनेस को लेकर किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। आपके सुख साधनों में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आपको बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    धनु 

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर-परिवार में सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। भाई बहन काम को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आप कुछ समय के लिए स्थापित कर दे। आपको अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    मकर 

    आज का दिन आपके लिए पेंडिंग पड़े कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे और माताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    कुंभ  

    आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा ध्यान देंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील लंबे समय से अटकी थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आप अपने माताजी की शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। 

    मीन 

    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और जीवनसाथी के साथ आप किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। भाई-बहनों से आप काम को लेकर कोई सलाह भी ले सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में मेहनत अधिक करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.