Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार,मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • एक न्यायाधिकरण, जो अपने आप में पूर्ण है
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
    • महिला किसान रैबाली कश्यप ने एकीकृत कृषि अपनाकर रची सफलता की नई इबारत
    • रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
    खानपान-सेहत

    GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाएं भूख कम करने और पेट भरा महसूस कराने में मदद करती हैं. लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक मोटापे के इलाज में अभी भी सर्जरी, सही खान पान और रोज की शारीरिक गतिविधि की अहम भूमिका बनी हुई है. मोटापे के इलाज में पिछले कुछ समय में GLP-1 दवाओं की चर्चा तेजी से बढ़ी है. इन दवाओं से भूख कम करने, पेट भरा महसूस कराने और वजन घटाने में मदद मिल सकती है. ऐसे लोगों के लिए यह एक नया ऑप्शन बनकर सामने आया है, जो वजन घटाने की सर्जरी नहीं कराना चाहते. हालांकि डॉक्टरों का कहना है, कि इन दवाओं के आने का मतलब यह नहीं है कि सर्जरी की जरूरत खत्म हो गई है.

    GLP-1 दवाओं से क्यों बदला इलाज का तरीका

    GLP-1 दवाएं भूख को कंट्रोल  करने और खाना खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करती हैं. इससे व्यक्ति के लिए कम खाना और वजन कम करना आसान हो सकता है. डॉक्टर  के मुताबिक इन दवाओं ने मोटापे के इलाज को काफी बदला है. हालांकि इन्हें किसी जादुई इंजेक्शन की तरह नहीं देखना चाहिए. दवा शुरू करने से पहले व्यक्ति की पूरी सेहत सही होना, वजन बढ़ने की वजह और दूसरी बीमारियों की जांच जरूरी है. इसके साथ खान पान, फिजिकल एक्टिविटी और रोज की आदतों में बदलाव भी जरूरी है.

    वजन घटाने के लिए सर्जरी की जरूरत नहीं

    ऐसा कहना सही नहीं होगा. बहुत ज्यादा मोटापे वाले कुछ मरीजों में सर्जरी अब भी महत्वपूर्ण इलाज हो सकती है. खासकर जब मोटापे के साथ टाइप-2 डायबिटीज, दिल की बीमारी, फैटी लिवर या नींद के दौरान सांस रुकने जैसी समस्याएं भी हों. एक्सपर्ट्स के मुताबिक मोटापा लंबे समय तक रहने वाली बीमारी है. इसलिए इलाज का फैसला केवल वजन देखकर नहीं किया जा सकता. मरीज की सेहत, मोटापे की गंभीरता, दूसरी बीमारियां और पहले किए गए इलाज को भी ध्यान में रखना पड़ता है.

    GLP-1 दवाओं को आसान रास्ता न समझें

    डॉक्टरों की चिंता यह भी है कि बढ़ती लोकप्रियता के वजह से  कुछ लोग इन दवाओं को बिना सही जांच और निगरानी के इस्तेमाल कर सकते हैं. GLP-1 दवाएं जल्दी वजन घटाने का कोई आसान तरीका नहीं हैं. इनके इस्तेमाल के दौरान दवा की मात्रा, खान पान  और नियमित जांच पर ध्यान देना जरूरी है. दवा बंद करने के बाद कुछ लोगों का वजन फिर बढ़ सकता है. इसलिए लंबे समय तक फायदा बनाए रखने के लिए खाने की आदतों और रोज की गतिविधियों पर काम करना बेहद जरूरी है.

    खान पान का रखें ध्यान

    GLP-1 दवाएं भूख कम कर सकती हैं, इसलिए दवा लेने वाले व्यक्ति के लिए कम पोषण लेना जरूरी है. डाइट एक्सपर्ट के मुताबिक खाने में पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, खनिज और पानी मिलना चाहिए. इसके साथ रोज की फिजिकल एक्टिविटी, अच्छी नींद और तनाव को संभालना भी जरूरी है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के साथ डाइट एक्सपर्ट, व्यायाम विशेषज्ञ और साइकोलॉजिस्ट की मदद ली जा सकती है.

    किस आधार पर लें फैसला?

    हर मरीज के लिए एक ही इलाज सही नहीं होता. कुछ लोगों को GLP-1 दवाओं से फायदा मिल सकता है, जबकि गंभीर मोटापे या उससे जुड़ी बीमारियों वाले मरीजों को सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. कुछ मामलों में अलग अलग समय पर अलग इलाज भी अपनाया जा सकता है. इसलिए डॉक्टर से जांच कराने के बाद ही इलाज का फैसला करना जरूरी है. 

    Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सार्वजनिक जानकारियों, स्वास्थ्य लेखों और इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य डॉक्टर की पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है।संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ​”पहला सुख निरोगी काया — मानसून के आनंद के साथ सेहत की देखभाल भी है ज़रूरी”

    August 10, 2026

    सुबह उठते ही आंखों के आगे धुंधलापन और सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

    August 10, 2026

    दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…

    August 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.